Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
    • रायपुर शहर-ग्रामीण क्षेत्रीय सम्मेलन 28 जून को, सेवानिवृत्त विद्युत कर्मियों की समस्याओं पर होगी चर्चा
    • रात भर जागने की आदत बना सकती है बीमार, नींद का है कैंसर से गहरा कनेक्शन
    • पुलिस का बड़ा खुलासा, शादी टालने के लिए की मंगेतर केतन की हत्या, ताकी 3 साल तक मिले समय और प्रेमी से करले शादी
    • खालिस्तानी आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी, मंदिर, सरकारी ऑफिस और रेलवे स्टेशन निशाने पर 
    • जबरन वसूली और छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व TMC पार्षद गिरफ्तार
    • प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र,प्रकृति के वरदान से ठीक हो रहे देश-विदेश के लोग,’स्वास्थ्य मंदिर’ की कहानी…
    • साली से करना चाहता था निकाह, पत्नी ने किया विरोध तो करदी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»8 लोगों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर,धार सड़क हादसा इस दर्दनाक दुर्घटना में 16 लोगों की मौत…
    मुख्य समाचार

    8 लोगों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर,धार सड़क हादसा इस दर्दनाक दुर्घटना में 16 लोगों की मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धार के तिरला ब्लॉक स्थित इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को उनके गांवों के लिए रवाना किया गया। एक साथ इतने शव होने के कारण शव वाहनों की कमी पड़ गई, जिसके चलते झाबुआ, रतलाम और उज्जैन से अतिरिक्त वाहन बुलाने पड़े।

    हादसे में ग्राम नयापुरा के 9, सेमलीपुरा के 5 और रामपुरा के 2 लोगों की मौत हुई। गुरुवार सुबह सभी का अंतिम संस्कार अलग-अलग मुक्तिधामों में किया गया। घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी ग्रामीण मनोज कुमार सिंह ने प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग को हादसे का कारण बताया, साथ ही सड़क इंजीनियरिंग और NHAI की लापरवाही भी सामने आई। घटनास्थल पर टर्न के पास न तो साइन बोर्ड थे और न ही कोई चेतावनी संकेत।

    कब हुआ हादसा?
    यह हादसा बुधवार रात करीब 8:30 बजे तिरला थाना क्षेत्र के चिकलिया फाटे पर हुआ। तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटने के बाद वह सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई।पिकअप में सवार मजदूर टक्कर के बाद वाहन से बाहर जा गिरे, जिससे मौतों की संख्या बढ़ गई। वाहन में कुल 44 मजदूर सवार थे, जो लेबड़ गांव में चुकंदर की फसल काटकर लौट रहे थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना के बाद घायलों और शवों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

    केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर पहुंचीं
    गुरुवार को गांवों में जब शव पहुंचे, तो माहौल बेहद भावुक हो गया। नयापुरा में एक ही परिवार के 8 लोगों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया, जिससे पूरा गांव शोक में डूब गया। वहीं सेमलीपुरा में मां, बहन, बेटी और भाभी की एक साथ अंतिम यात्रा निकली और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ। यह दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने रामपुरा, सेमलीपुरा और नयापुरा पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को धार सर्किट हाउस में हादसे को लेकर समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों ने कारणों की जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए।

    कई घायलों का इलाज अभी जारी
    हादसे में घायल 44 मजदूरों का इलाज धार और इंदौर के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। कई घायलों को अभी तक अपने परिजनों की मौत की जानकारी नहीं है। जिला अस्पताल धार में 9, विनायक अस्पताल में 3, महाजन अस्पताल में 4 और इंदौर के एक निजी अस्पताल में एक गंभीर घायल का आईसीयू में इलाज चल रहा है। यह हादसा न केवल 16 जिंदगियां छीन ले गया, बल्कि कई परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ गया। गांवों में एक साथ उठी चिताओं का दृश्य लंबे समय तक लोगों के दिलों में दर्द बनकर रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    खालिस्तानी आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी, मंदिर, सरकारी ऑफिस और रेलवे स्टेशन निशाने पर 

    June 27, 2026

    प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र,प्रकृति के वरदान से ठीक हो रहे देश-विदेश के लोग,’स्वास्थ्य मंदिर’ की कहानी…

    June 27, 2026

    आयकर विभाग का 20.98 करोड का नोटिस देख उड़े होश,मजदूर की बेटी बनी ‘करोड़पति’…

    June 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.