Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़: चलती बसों में यात्रियों से धक्का-मुक्की कर सोने की चेन व जेवर चुराने वाले महिला गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश…
    • मौसम 22 अगस्त: 17 घंटे के भीतर 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…
    • कैसे बनती हैं वंदे भारत ट्रेनें?क‍ितने लोग करते हैं काम?आईसीएफ में कितने कोच बनते हैं?आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं…
    • झारखंड हाई कोर्ट का JSSC CGL और सीडीपीओ नियुक्ति रद करने के आदेश पर भी रोक
    • ऑफलाइन मार्केट हो या ऑनलाइन,प्राइस टैग 99 और 199 जैसे क्यों रखती हैं कंपनियां, इसका ग्राहकों पर क्या होता है असर…
    • विशेष लेख-श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
    • लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी DCP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे, FIR को लेकर दिल्ली पुलिस से टकराव…
    • नागपुर की जेल से बेल पर छूटे कुख्यात अपराधी का साथी गैंगस्टर ने किया कत्ल, दोनों एक ही महिला से करते थे प्यार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»दिल्ली जल बोर्ड घोटाला: जांच पूरी होने पर अरविंद केजरीवाल भी जाएंगे जेल, भाजपा ने कहा-“सजा मिलकर रहेगी”
    मुख्य समाचार

    दिल्ली जल बोर्ड घोटाला: जांच पूरी होने पर अरविंद केजरीवाल भी जाएंगे जेल, भाजपा ने कहा-“सजा मिलकर रहेगी”

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) को भ्रष्टाचार में डूबी राजनीतिक रूप से हताश पार्टी बताते हुए कहा कि दिल्ली जल बोर्ड घोटाले की जांच पूरी होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड केजरीवाल सरकार का लूट का सबसे बड़ा केन्द्र रहा था। 10 साल तक दिल्ली जल बोर्ड के खातों का कोई ऑडिट नहीं हुआ और लगभग 60 हजार करोड़ का घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि जिस दिन पूरी जांच रिपोर्ट आएगी, केजरीवाल खुद भी जेल जाएंगे।

    ‘दिल्ली के गुनहगारों को सजा मिलकर रहेगी’

    वहीं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सत्येंद्र जैन और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि केजरीवाल सरकार के 10 साल के कार्यकाल में दिल्ली को किस प्रकार लूटा गया। नालों पर एक भी एसटीपी न लगाने और यमुना नदी के लगातार प्रदूषित होने के पीछे यही शासकीय भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। आप चाहे जितने भी राजनीतिक दावे करें, लेकिन भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत सामने आ चुके हैं। कानून अपना काम कर रहा है और दिल्ली के गुनहगारों को सजा मिलकर रहेगी। जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

    सांसद बांसुरी स्वराज ने साधा निशाना

    सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तत्कालीन सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में यह दिखा दिया कि उनकी पूरी की पूरी नियत केवल अपने प्रचार-प्रसार और भ्रष्टाचार की थी। आपने देखा होगा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के पूरे कार्यकाल में दिल्ली में एक भी एसटीपी संयंत्र नहीं लगा। उन्होंने कहा कि जिस पैसे का इस्तेमाल दिल्ली को जलभराव से बचाने के लिए किया जाना चाहिए था। उसका जैन और आप के नेताओं, अधिकारियों, ठेकेदारों ने मिलकर बंदरबांट कर लिया।

    ‘भ्रष्टाचार की दुकान चलाई’

    राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने दस साल भ्रष्टाचार की दुकान चलाई। स्कूलों में कक्षा निर्माण से लेकर शराब घोटाले तक, न जाने कितने घोटाले हुए। उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी मंत्रालय का एक दिन भी कार्यभार नहीं संभाला और भ्रष्टाचार का ठीकरा मंत्रियों पर फोड़ने की रणनीति अपनाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के एसटीपी घोटाले का मामला बेहद गंभीर है। दिल्ली और यमुना की सफाई के लिए बेहतर और अधिक एसटीपी की जरूरत थी, लेकिन केजरीवाल सरकार ने यमुना की सफाई के बजाय भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दी। जैसे ही दिल्ली में केजरीवाल की भ्रष्टाचार की दुकान बंद हुई, पंजाब में भ्रष्टाचार का मॉल खोल दिया।

    ‘सामने आ रहे कारनामे’

    चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि जैन की गिरफ्तारी इस बात का सबूत है कि केजरीवाल ने 10 साल में सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मॉडल विकसित किया, जिसमें राजनेता अधिकारी और ठेकेदार सभी लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे अब केजरीवाल के कारनामे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता का केजरीवाल से पूछ रही है कि आखिर उनके 10 साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद एसटीपी संयंत्र क्यों नहीं लगे, जिसके कारण दिल्ली की जनता को यमुना के स्वच्छ जल से महरूम रहना पड़ा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    झारखंड हाई कोर्ट का JSSC CGL और सीडीपीओ नियुक्ति रद करने के आदेश पर भी रोक

    August 21, 2026

    स्कूल का दौरा करने पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भिड़ंत, जमकर चले लात-घूंसे, आशुतोष रांका को भी पीटा

    August 21, 2026

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.