Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कर्मचारियों के दल-बदल को लेकर विवाद, खूनी अखाड़ा बना खाटू धाम, आपस में भिड़े गेस्ट हाउस संचालक, 3 गिरफ्तार
    • भारत का इकलौता शख्स, जिसके घर तक आती थी ट्रेन…
    • DTC का ‘जलदूत’ अभियान शुरू, दिल्ली में यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच बस टर्मिनलों पर मुफ्त ठंडा पानी…
    • सेवानिवृत्त बुजुर्ग को शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से बनाया शिकार…
    • वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट: डीआरजी के तीन जवान शहीद…
    • विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार को लेकर राज्यपाल रमेन डेका  द्वारा एक सराहनीय पहल 
    • बंगाल में काउंटिंग वाली जंग हार गईं दीदी, सुप्रीम कोर्ट के आगे सिब्बल की दलील फेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान के बीच वोटरों का हंगामा, टीएमसी नेता पर धमकाने के आरोप
    राष्ट्रीय

    पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान के बीच वोटरों का हंगामा, टीएमसी नेता पर धमकाने के आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी है, लोग भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। 29 अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतों में हेराफेरी की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

     15 बूथों पर पुनर्मतदान

    पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों के 15 बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा था कि मगराहात पश्चिम के 11 मतदान केंद्रों और डायमंड हार्बर के 4 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान होगा।

    आयोग ने मतदान क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी जारी किए हैं और यह भी कहा है कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को आज होने वाले नए मतदान के बारे में लिखित रूप में सूचित किया जाना चाहिए।

    अधिकारी ने बताया कि सभी 15 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा।

    Live Updates:

    • दक्षिण 24 परगना- फलता इलाके में CRPF का एक बख्तरबंद वाहन तैनात किया गया है।
    • बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान के बीच वोटरों का हंगामा देखने को मिल रहा है।
    • दक्षिण 24 परगना में स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि TMC नेता उन्हें धमका रहे हैं।
    • सुबह 11 बजे तक दोनों सीटों पर वोटिंग का औसत 36.99 फीसदी रहा
    • सुबह 9 बजे तक मगराहाट पश्चिम के बूथों पर 16.68 प्रतिशत मतदान हुआ
    • सुबह 9 बजे तक डायमंड हार्बर के बूथों पर 15.83 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

    उन मतदान केंद्रों की सूची जहां हो रहा पुनर्मतदान 

    • 142 – मगराहाट पश्चिम (दक्षिण 24 परगना)
    • 46 – उत्तर येरपुर एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
    • 126 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
    • 127 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
    • 128 – देउला एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
    • 142 – घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2
    • 214 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
    • 215 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
    • 216 – एकतारा मलाया धोरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
    • 230 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
    • 231 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
    • 232 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 3

    143 – डायमंड हार्बर (दक्षिण 24 परगना)

    • 117 – बगदा जूनियर हाई स्कूल
    • 179 – चंदा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
    • 194 – हरिदेवपुर एफपी स्कूल
    • 243 – रॉयनगर एफपी स्कूल (कमरा संख्या 2)

    पुनर्मतदान का आदेश क्यों दिया गया है?

    पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि मतदान के दूसरे चरण के दौरान ईवीएम में छेड़छाड़ के 77 मामले सामने आए हैं और चेतावनी दी है कि जिन बूथों पर इस तरह के उल्लंघन की पुष्टि होती है, वहां दोबारा मतदान का आदेश दिया जाएगा।

    चुनाव आयोग हाई अलर्ट पर

    चुनाव आयोग चुनाव के बाद संभावित हिंसा को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर है। पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में हुआ था 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को, जिसमें राज्य ने स्वतंत्रता के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान दर्ज किया। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने तृणमूल के सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    DTC का ‘जलदूत’ अभियान शुरू, दिल्ली में यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच बस टर्मिनलों पर मुफ्त ठंडा पानी…

    May 2, 2026

    मोबाइलों पर आया अलर्ट भारत सरकार के दूरसंचार विभाग और (NDMA) द्वारा सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट ,घबराएं नहीं, जानें वजह…

    May 2, 2026

    पटना में अवैध कब्जा, 2 मई से शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, नौ टीमें तैयार

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.