Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोर्ट ने उठाया सख्त कदम बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी:महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट
    • नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श
    • मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
    • समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक
    • उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    • प्राकृतिक खेती – सतत कृषि और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • कल है सावन मासिक दुर्गाष्टमी, पूजा की जरूरी सामग्री
    • BPSC AEDO परीक्षा धांधली, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडे गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»देशभर में पेट्रोल पंपों पर अलग अलग दाम!, सरकारी और प्राइवेट पंपों पर कीमतों में क्यों आता है अंतर?
    व्यापार

    देशभर में पेट्रोल पंपों पर अलग अलग दाम!, सरकारी और प्राइवेट पंपों पर कीमतों में क्यों आता है अंतर?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में दो तरह के पेट्रोल पंप है एक सरकारी और एक प्राइवेट। अब देश के कई शहरों में प्राइवेट पेट्रोल पंप धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत बना रहे हैं। कुछ प्राइवेट पंप सरकारी तेल कंपनियों की तुलना में सस्ता पेंट्रोल-डीजल ग्राहकों को बेच रहे हैं। ग्राहकों को मिलने वाले इस सस्ते पेंट्रोल डीजल में 1 से 5 रुपये तक का अंतर हो सकता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर प्राइवेट कंपनिया सरकारी तेल कंपनियों की तुलना में कैसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बेच रही हैं।

    प्राइवेट पेट्रोल पंप सस्ता तेल कैसे बेच रहे?

    रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भारत ने सस्ती दरों पर तेल का आयात किया था। सस्ती दरों पर तेल मिलने के बाद एक ओर जहां सरकारी कंपनियों ने तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया वहीं दूसरी ओर Reliance Industries और Nayara Energy जैसी कंपनियों ने ग्राहकों को साधने के लिए कीमतों को नरम किया था। इसके साथ ही प्राइवेट कंपनियों को तेल रिफाइनिंग से होने वाला मार्जिन बढ़ा और उन्होंने यह लाभ सीधे ग्राहकों के साथ शेयर किया। हालांकि, यह हमेशा सस्ता नहीं होता। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की प्राइस बढ़ने पर प्राइवेट कंपनियां सीधे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा देती हैं। अभी हाल ही में इन कंपनियों ने ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद तेल की कीमतों में 3 से 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

    देशभर में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली बढ़त देखने को मिली। यह हर राज्य में अलग-अलग है क्योंकि राज्यों द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स भी अलग होता है।

    शहरपेट्रोल कीमतबदलाव
    कोलकाताrs 105.45+0.04
    मुंबईrs 103.54+0.04
    चेन्नईrs 100.80-0.10
    गुरुग्रामrs 95.51-0.14
    भुवनेश्वरrs 100.94-0.41
    हैदराबादrs 107.46-0.04
    जयपुरrs 104.50+0.02
    लखनऊrs 94.57-0.12
    पटनाrs 105.74+0.51
    तिरुवनंतपुरमrs 107.48+0.15

    सरकारी कंपनियां तेल के दाम क्यों नहीं घटातीं?

    सरकारी कंपनियों की लिस्ट में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम शामिल है। इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले भारी भरकम बदलाव के बाद भी ये कंपनियां न तो तेल के दाम घटाती हैं और न ही बढ़ाती हैं।

    ऐसा इसलिए क्योंकि तेल की कीमतें मुख्य रूप से राजनीति से जुड़ी हुई होती हैं। पेट्रोल-डीजल की महंगाई सीधे आम नागरिक के बजट को प्रभावित करती हैं। कीमतों के बढ़ने से महंगाई सीधे बढ़ती है और सरकार पर दबाव आता है। इसलिए Indian Oil, BPCL, HPCL अक्सर दाम स्थिर रखती हैं। नतीजा यह निकलता है कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की प्राइस घटे या बढ़े लेकिन भारतीय बाजार में पेंट्रोल-डीजल के दाम फिर भी स्थिर रहते हैं।

    सरकारी पंपों का दबदबा क्यों?

    प्राइवेट कंपनियों की छूट के बावजूद अभी भी सरकारी पंप भारतीय बाजार के 90 फीसदी हिस्से को कंट्रोल करती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकारी कंपनियों की मजबूद सप्लाई चेन डेवलप हो चुकी है। ग्रामीण इलाको तक इनकी पहुंच है। वहीं बाजार में अब इनकी एक ब्रांड वैल्यू बन चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    iPhone यूजर्स के लिए Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update

    August 18, 2026

    10 मिनट में ड्रोन से आएगा खाना, Uber Eats और Zipline की डील से बदल सकती है फूड डिलीवरी की तस्वीर

    August 18, 2026

    भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.