Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नारायणपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात,उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 12.29 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
    • केंद्रीय कैबिनेट के SARTHAK-PDS फेज-2 निर्णय का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
    • 62 वर्षीय महिला को घोषित कर दिया मृत, खुद को जिंदा साबित करने हाई कोर्ट पहुंच गई पीड़िता
    • छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन परियोजनाओं को दी हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ में लागू होगी ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम
    • मुख्य सचिव ने समग्र शिक्षा अभियान 2026 के बजट प्लान की बैठक ली- दिया गुणवत्ता और नवाचार पर विशेष जोर
    • आईटीआर-2 फॉर्म से रिटर्न भरना शुरू, किस तरह की कमाई करने वालों के लिए है यह सुविधा
    • फ़ूड न्यूज़: गर्मी के मौसम में ‘बॉडी कूलर’ ड्रिंक्स की मांग बढ़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘ककड़ी-पुदीना छाछ’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»1 जून से महंगा होगा रेलवे स्टेशन का खाना, 13 का वड़ा पाव 20 में मिलेगा
    व्यापार

    1 जून से महंगा होगा रेलवे स्टेशन का खाना, 13 का वड़ा पाव 20 में मिलेगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रेलवे स्टेशनों पर समोसा खाने के लिए अब आपको ज्यादा पैसा देना होगा। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब स्टेशन पर मिलने वाली खाने-पीने की चीजों में देखने को मिलेगा। सेंट्रल रेलवे के तहत आने वाले स्टेशनों पर एक जून से अधिकतर खाने-पीने के सामनों के लिए ज्यादा दाम चुकाने होंगे। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन स्टॉल्स पर बिकने वाले फूड प्रोडक्ट के लिए नई संशोधित दरों को अप्रूव्ड कर दिया है।

    सेंट्रल रेलवे के स्टेशनों पर बढ़ेंगे भाव

    संशोधित कीमतें सेंट्रल रेलवे के तहत आने वाले सभी स्टेशनों पर लागू रहेंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम बढ़ती इनपुट लगातों को एडस्ट करने और पैसेंजर्स को मिलने वाले फूड की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए उठाया गया है। ऑफिस ऑफ चीफ कमर्शियल मैनेजर (क्लेम्स एंड कैटरिंग) द्वारा 25 मई को जारी आधाकारिक सर्कुलर में रेट बढ़ाने की बात कही गई है।

    13 का वड़ा पाव 20 में मिलेगा

    नई दरों के अनुसार, अब 12 रुपये में मिलने वाला वेज समोसा 20 रुपये में मिलेगा। 13 रुपये में मिलने वाला वड़ा पाव 20 रुपये में मिलेगा। रगड़ा पाव की रेट 20 से बढ़कर 25 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, वेज सेंडविच 35 रुपये में, वेज चीज़ सेंडविच 45 रुपये में, पेटीस 20 रुपये में, 100 ग्राम ढोकला 25 रुपये में और 100 ग्राम नमकीन पोहा 20 रुपये में मिलेगा। महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशनों पर सबसे अधिक बिकने वाली पाव भाजी की कीमत अब बढ़कर 50 रुपये हो जाएगी। वहीं, वेज पिज्जा भी 50 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा मसाला डोसा 35 रुपये में मिलेगा।

    यह है नई रेट लिस्ट

    आइटमवजनसंशोधित कीमत
    आलू वडा (1 पीस)50 ग्राम15
    रगड़ा उसल प्लेट + 1 पाव150 ग्राम25
    वेज समोसा (1 पीस)50 ग्राम20
    पाव (1 पीस)35 ग्राम5
    वेज सैंडविच + सॉस125 ग्राम35
    वेज चीज सैंडविच + सॉस190 ग्राम45
    वेज पफ / पैटीस60 ग्राम20
    साबूदाना वडा (1 पीस)40 ग्राम20
    ढोकला100 ग्राम25
    सभी प्रकार के लड्डू30 ग्राम20
    वेज फ्रैंकी80 ग्राम30
    वेज चीज फ्रैंकी150 ग्राम45
    सूखा भेल100 ग्राम25
    चटनी भेल150 ग्राम30
    पोहा नमकीन100 ग्राम20
    प्लेन डोसा + चटनी + सांभर60 ग्राम25
    मसाला डोसा + चटनी + सांभर150 ग्राम35
    प्याज डोसा / उत्तपम + चटनी / सांभर110 ग्राम30
    रवा डोसा / मसाला उत्तपम + चटनी + सांभर150 ग्राम35
    रवा इडली + चटनी + सांभर (2 पीस)60 ग्राम प्रत्येक35
    पाव भाजी (2 पाव)150 ग्राम50
    दही वडा (2 पीस)30 ग्राम प्रत्येक35
    वेज कटलेट (2 पीस) + सॉस / चटनी50 ग्राम प्रत्येक35
    छोले पुरी220 ग्राम40
    मेदू वडा + चटनी / सांभर (2 पीस)50 ग्राम प्रत्येक35
    इडली सांभर / चटनी (2 पीस)50 ग्राम प्रत्येक30
    चना दाल वडा + चटनी (2 पीस)40 ग्राम प्रत्येक35
    ब्रेड पकोड़ा80 ग्राम25
    प्याज पकोड़ा / मिक्स भजिया80 ग्राम25
    मूंग भजिया80 ग्राम30
    वेज रोल100 ग्राम30

    इन चीजों के नहीं बदले दाम

    रेलवे प्रशासन ने कुछ चीजो की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। मिसल पाव पहले की तरह 35 रुपये में ही मिलता रहेगा। वहीं, कचोरी 15 रुपये में मिलेगी। दाबेली की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 20 रुपये में ही मिलेगी।

    फूड क्वालिटी सुधारें वेंडर

    कीमतों को बढ़ाने के साथ ही सेंट्रल रेलवे ने फूड वेंडर्स और स्टॉल ऑपरेटर्स से फूड क्वालिटी बढ़ाने को भी कहा है। साथ ही इनसे स्टेशनों पर हाइजीन स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए भी कहा गया है। सभी वेंडर्स से कहा गया है कि वे अपनी स्टॉल पर दो भाषाओं में रेट लिस्ट लगाएं, जिससे ग्राहक आसानी से समझ सकें। अधिकारियों के अनुसार, ओवरचार्जिंग की शिकायतें आने पर समय-समय पर जांच की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आईटीआर-2 फॉर्म से रिटर्न भरना शुरू, किस तरह की कमाई करने वालों के लिए है यह सुविधा

    May 27, 2026

    संकट में घिरे BYJU’S के फाउंडर, बायजू रवींद्रन को सिंगापुर कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की जेल की सजा

    May 27, 2026

    HDFC ने सरकारी एजेंसी को दिया एक्स्ट्रा ब्याज, मार्केटिंग खर्च दिखा कर दिए 45 करोड़

    May 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.