Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»Blog»कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, 42 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर
    Blog

    कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, 42 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जून महीने के पहले दिन ही सुबह-सुबह लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ( Commercial LPG Cylinder Price Hike) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 1 जून से लागू नई दरों के तहत दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़ाकर 3,255.50 रुपये कर दी गई है।

    महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कितनी हुई कीमत

    शहरनई कीमतपुरानी कीमतअंतर
    दिल्ली3,113.503,071.5042.00
    कोलकाता3,255.503,202.0053.50
    मुंबई3,067.503,024.0043.50
    चेन्नई3,283.003,237.0046.00

    FTL सिलेंडर भी हुआ महंगा

    कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के अलावा 5 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। FTL सिलेंडर के दामों में 11 रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्ली में इसकी नई कीमत 821.50 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 810.50 रुपये थी।

    क्या घरेलू सिलेंडर के दामों में भी हुई बढ़ोतरी?

    घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 जून सुबह के अपडेट के मुताबिक घरेलू सिलेंडर के दाम (LPG Price Hike) पहले जितने ही हैं।

    शहरों में घरेलू सिलेंडर के दाम

    शहरघरेलू LPG सिलेंडर की कीमत (₹)
    दिल्ली913.00
    मुंबई912.50
    जयपुर916.50
    रायपुर984.00
    भोपाल918.50
    पटना1,011.00
    कोलकाता939.00
    चेन्नई928.50

    सरकार ने तेल विपणन कंपनियों को दिया निर्देश

    इस बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार ईंधन सुरक्षा को मजबूत करने और आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को कम से कम 30 दिनों का LPG स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कच्चे तेल के रणनीतिक भंडार को बढ़ाने पर भी काम चल रहा है।

    सुजाता शर्मा ने भरोसा दिलाया कि फिलहाल देश में पेट्रोल, डीजल, LPG और प्राकृतिक गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और LPG का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। देश में किसी भी LPG वितरक के यहां गैस की कमी की सूचना नहीं मिली है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिशा पटानी की बर्थडे पार्टी में मौनी रॉय से कृष्णा श्रॉफ तक इन सेलेब्स ने लगाए चार चांद

    June 14, 2026

    ‘आपके पिताजी मेरे अभिभावक थे..’: निशिकांत दुबे और कीर्ति आजाद आमने-सामने

    June 12, 2026

    फिलीपीन में भूकंप से 8 की मौत व 200 से ज्यादा घायल; दिल दहलाने वाली वीडियो देखकर कांप गई दुनिया

    June 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.