Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»Blog»छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 5 दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
    Blog

    छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 5 दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिनों तक बारिश के साथ आंधी-तूफान और गरज-चमक की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने से प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।

    48 घंटे के लिए तेज हवाओं का अलर्ट

    मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने, गरज-चमक और बारिश की संभावना भी बनी हुई है। आने वाले दिनों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

    बेमेतरा में दिखा अनोखा नजारा, पहुंचे साइबेरियन पक्षी

    बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कटई में इस बार भी एक खास दृश्य देखने को मिला है। लगभग 200 की संख्या में साइबेरियन पक्षियों का दल 30 मई को गांव पहुंचा। माना जाता है कि ये प्रवासी पक्षी मानसून के संकेत लेकर आते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो दशकों से इन पक्षियों का आगमन शुभ संकेत माना जाता है। ये पक्षी जून से दिसंबर-जनवरी तक यहां रुकते हैं और तालाबों, नदियों में भोजन की तलाश करते हैं। प्रजनन के बाद इनके बच्चे उड़ान भरने में सक्षम हो जाते हैं, जिसके बाद ये अपने मूल स्थान लौट जाते हैं।

    बारिश से तापमान में गिरावट

    पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिसके बाद हल्की बढ़ोतरी संभव है।

    प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

    बारिश के बावजूद कुछ जिलों में गर्मी का असर भी देखने को मिला है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। यहां बादल छाए रहने, गरज-चमक, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान लगभग 42 डिग्री अधिकतम और 26 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है।

    अगले कुछ दिन अहम

    मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। कहीं तेज बारिश तो कहीं तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौशाम्बी: पटाखा फैक्टरी में भीषण आग से 8 की मौत, कई की हालत बेहद नाजुक, दहला मनौरी बाजार

    August 31, 2026

    फरीदाबाद में सुबह-सुबह आवारा पशु से टकराई स्कूटी ; युवक की मौत…

    August 11, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.