Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»93 प्रतिशत पीएम किसान लाभार्थियों का एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण, शेष कृषकों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील,प्रदेश में अव्वल बना बेमेतरा…
    BREKING NEWS

    93 प्रतिशत पीएम किसान लाभार्थियों का एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण, शेष कृषकों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील,प्रदेश में अव्वल बना बेमेतरा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेमेतरा –  जिले में किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। एग्रीस्टैक परियोजना के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों के पंजीयन में बेमेतरा जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, सहकारी समितियों तथा मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

    जिले में एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन का कार्य निरंतर गति से किया जा रहा है। अब तक 1 लाख 70 हजार से अधिक कृषकों का सफलतापूर्वक एग्रीस्टैक पंजीयन कर उनकी किसान आईडी तैयार की जा चुकी है। जिले में कुल कृषकों की संख्या लगभग 1.86 लाख है। हालांकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र कृषक परिवारों को दिया जाता है, जिनकी संख्या जिले में लगभग 1.20 लाख है।

    उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा धान उपार्जन के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन को अनिवार्य किया जा चुका है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीयन एवं आगामी किस्तों के भुगतान के लिए भी एग्रीस्टैक किसान आईडी अनिवार्य कर दी गई है। जिन लाभार्थियों की एग्रीस्टैक आईडी नहीं बनेगी, उन्हें भविष्य में योजना की किस्त प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

    जिले में अब तक 93 प्रतिशत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण हो चुका है। इसी उत्कृष्ट उपलब्धि के कारण बेमेतरा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंचा है।

    जानकारी के अनुसार लगभग 1301 पीएम किसान लाभार्थियों के भूमि अभिलेख संयुक्त खाते में होने के कारण उनका एग्रीस्टैक पंजीयन लंबित था। ऐसे प्रकरणों में संबंधित तहसीलदारों द्वारा भू-अभिलेखों का अद्यतन कराते हुए तेजी से पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके अतिरिक्त लगभग 4195 लाभार्थियों का पंजीयन मोबाइल फोन की अनुपलब्धता, अन्य राज्यों में पलायन तथा अन्य तकनीकी एवं व्यक्तिगत कारणों से अभी शेष है। जिला प्रशासन इन सभी लाभार्थियों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने के लिए विशेष अभियान चला रहा है।

    जिला प्रशासन ने सभी शेष पात्र किसानों से अपील की है कि वे बिना विलंब अपने निकटतम चॉइस सेंटर, सहकारी समिति अथवा निर्धारित पंजीयन केंद्र में जाकर एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपना पंजीयन कराएं, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित शासन की अन्य किसान हितैषी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त होता रहे।

    अधिक जानकारी एवं आवश्यक सहयोग के लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी अथवा संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि शीघ्र ही जिले के शत-प्रतिशत पात्र किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं

    July 3, 2026

    सफलता की कहानी-शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

    July 3, 2026

    विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.