Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से की अपील, पेट्रोल पंपों पर मिले E20, E10 और E0 फ्यूल का विकल्प
    राष्ट्रीय

    अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से की अपील, पेट्रोल पंपों पर मिले E20, E10 और E0 फ्यूल का विकल्प

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार के फ्यूल ब्लेंड (E20, E10 और E0) चुनने का विकल्प दिया जाना चाहिए। केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जनता के विरोध के बावजूद जबरन E20 ईंधन थोपने का आरोप लगाया है।

    दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को E20 ईंधन का उपयोग करने के लिए मनाने के लिए भ्रामक दावे कर रही है और नए-नए तरीके अपना रही है। उन्होंने कहा कि जनता में इसका भारी विरोध है, लेकिन इस विरोध के बावजूद केंद्र सरकार अड़ी हुई है। मैं इस जिद के पीछे का कारण नहीं जानता, लेकिन सरकार झुकने को तैयार नहीं है। आए दिन एक के बाद एक झूठ बोला जा रहा है। एक मंत्री कुछ कहते हैं, तो दूसरे मंत्री कुछ और।

    वाहन निर्माता कंपनियों पर दबाव बनाने का आरोप

    अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 3 जुलाई को देश की छह बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाया था। सरकार ने उनसे कहा कि वे जनता के बीच जाकर E20 ईंधन के सुरक्षित होने का भरोसा दिलाएं। केजरीवाल के अनुसार, इन कंपनियों में मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लोस्कर, हीरो मोटोकॉर्प, हुंडई मोटर, बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर कंपनी शामिल हैं। इन सभी को मीडिया को संबोधित कर यह आश्वासन देने के लिए कहा गया था कि E20 ईंधन वाहनों के उपयोग के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है।

    प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखेंगे केजरीवाल

    केजरीवाल ने कहा कि वह अगले हफ्ते इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, आपके इस गलत फैसले (misadventure) का खामियाजा जनता क्यों भुगते? हमें यह बताइए कि अगर हमारे वाहनों का माइलेज कम होता है या गाड़ियां खराब होती हैं, तो इसका हर्जाना कौन भरेगा-आपकी सरकार या ऑटोमोबाइल कंपनी?’ ‘आप’ प्रमुख ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री से अपील की कि वे जनता की मांग को स्वीकार करें और पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग कीमतों के साथ E20, E10 और E0 जैसे ईंधन के सभी विकल्प उपलब्ध कराएं ताकि लोग अपनी पसंद से ईंधन चुन सकें।

    केंद्रीय मंत्री ने अफवाहों को किया था खारिज

    इससे पहले, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर इथेनॉल-मिश्रित ईंधन (E20) को लेकर चल रही चिंताओं को खारिज कर दिया था। उन्होंने उन दावों को ‘अफवाह’ बताया था जिनमें कहा गया था कि E20 ईंधन से वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं या इससे कीड़े-मकोड़े आकर्षित होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे भ्रामक जानकारियों के बजाय वैज्ञानिक सबूतों पर भरोसा करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्र सरकार को दिल्ली हाई कोर्ट से मिला झटका, कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बहाल करने का दिया आदेश

    July 7, 2026

    करूर भगदड़ मामले में गवाहों को प्रभावित करने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

    July 7, 2026

    पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने डॉ. अनुराग बत्रा को किया सम्मानित

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.