Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    • आमिर का हुनर ​​बेमिसाल है ‘वो ट्रिपल इंजन चला रहे हैं…’, शेखर सुमन ने तीसरी शादी पर ली चुटकी
    • मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें
    • घर की छत पर रख दिए हैं गमले? बेटियों की प्रोग्रेस, शिक्षा और परिवार की उन्नति तक में आ सकती है परेशानी
    • अमृत से पहले निकला था दुनिया का सबसे खतरनाक कालकूट विष, आखिर क्यों पिया भगवान शिव ने
    • वो अनोखा गांव, जहां लोगों को छूने पर लगता है जुर्माना
    • होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 10 की बची जान, 1 लापता
    • मध्य शक्तियां और चौथी औद्योगिक क्रांति की राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»महज 1100 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन निकालने बैंक पहुंची एक विधवा महिला,लेकिन खाते में दिखे ₹7,400,000,000
    मुख्य समाचार

    महज 1100 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन निकालने बैंक पहुंची एक विधवा महिला,लेकिन खाते में दिखे ₹7,400,000,000

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नवादा:(बिहार) महज 1100 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन निकालने बैंक पहुंची एक विधवा महिला उस समय घबरा गई, जब उसके खाते में हजार या लाख नहीं, बल्कि 740 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये शेष होने की जानकारी मिली. बैलेंस सुनते ही महिला की तबीयत बिगड़ गई और परिजनों के अनुसार हार्ट अटैक जैसी स्थिति बन गई. मामला बिहार के नवादा शहर के नीम टोला इलाके का है.

    खाते में 740 करोड़ से अधिक की राशि

    जानकारी के अनुसार नीम टोला निवासी रेखा देवी, स्वर्गीय उदय नारायण पांडे की पत्नी हैं. उन्हें सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत विधवा पेंशन मिलती है. बिहार पेंशन दिवस पर खाते में पेंशन की राशि आने के बाद वह राशि निकालने के लिए सीएसपी केंद्र पहुंचीं. पेंशन निकालने के बाद उन्होंने बैंक कर्मी से खाते में शेष राशि की जानकारी मांगी. बैलेंस देखते ही बैंक कर्मी भी हैरान रह गया. खाते में 740 करोड़ से अधिक की राशि दिखाई दे रही थी.

    क्या यह बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी खामी है?

    पहले तो किसी को इस पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन दोबारा जांच करने पर भी वही राशि दिखाई दी. यह सुनते ही रेखा देवी घबरा गईं. परिजनों का कहना है कि वह हृदय रोग से पीड़ित हैं और अचानक इतनी बड़ी रकम खाते में देखकर उनकी तबीयत बिगड़ गई. काफी देर बाद उन्हें सामान्य किया जा सका. रेखा देवी ने बताया कि उन्होंने जीवन में कभी इतनी बड़ी राशि नहीं देखी. उन्हें डर लगने लगा कि कहीं इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. घटना की चर्चा पूरे मोहल्ले में फैल गई. लोग इसे बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी खामी बता रहे हैं.

    परिजनों ने कहा कि इस राशि पर उनका कोई अधिकार नहीं है और जिस स्तर पर यह गलती हुई है, उसकी जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही किसी भी आम नागरिक, खासकर बीमार व्यक्ति, को गंभीर मानसिक तनाव में डाल सकती है. हालांकि, बैंक बंद रहने के कारण संबंधित अधिकारियों का पक्ष नहीं मिल सका. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह बैंकिंग प्रणाली की तकनीकी गड़बड़ी थी और बाद में खाते में प्रदर्शित अतिरिक्त राशि हटा ली गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ईपीएफओ ने प्रोविडेंट फंड ट्रस्टों के लिए ‘एमनेस्टी स्कीम, 2026’ लागू की; नियोक्ताओं को नियमों को नियमित करने के लिए मिला 6 महीने का समय

    July 12, 2026

    कडप्पा जिले में COVID-19 के मामले फिर से आए सामने,2 मौतें, 8 एक्टिव केस, कोविड गाइडलाइंस लागू करने की तैयारी…

    July 12, 2026

    “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.