Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    व्यापार

    तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Share Market: विदेशी पोर्टफोलियाे निवेशक (FPIs) इन दिनों दिल खोलकर भारतीय शेयरों की खरीदारी कर रहे हैं. पिछले लगातार 4 महीने तक बिकवाली करने के बाद जुलाई 2026  के शुरुआती हफ्तों में FPIs ने 15157 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. इससे पहले जून के अंतिम हफ्तों में भी FPIs ने निचले स्तरों पर खरीदारी शुरू की थी, लेकिन जुलाई में जिस आक्रामक तरीके से विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों पर पैसे लगाए हैं, उसे पिछले 4 महीने के सूखे को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. FPIs इक्विटी के साथ-साथ सरकारी बॉन्ड और डेट मार्केट में भी निवेश कर रहे हैं. इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार को भी काफी सपोर्ट मिल रहा है.

    सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (CDSL) के आंकड़ों के मुताबिक, FPIs ने जून में 49,340 करोड़ रुपये, मई में 32,963 करोड़ रुपये, अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये और मार्च में 1.17 लाख करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे थे. अब ये दोबारा से भारतीय शेयर बाजार की ओर रुख कर रहे हैं. बिकवाली के दौर से पहले फरवरी में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था. साल 2026 में अब तक FPIs भारतीय शेयरों से कुल 2.60 लाख करोड़ रुपये निकाल चुके हैं. 

    क्यों भारतीय शेयर खरीद रहे FPIs?

    • HDFC Bank, Kotak Mahindra Bank और Yes Bank जैसी दिग्गज कंपनियों के कारोबारी साल 2027 की पहली तिमाही में शानदार नतीजे आए. इससे यह साबित हुआ कि भारतीय बैंकिंग और उपभोक्ता बाजार की नींव बहुत मजबूत है. FPIs इसे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहद सकारात्मक मानते हैं. 
    • अमेरिका में जून में रोजगार की सुस्त रफ्तार से एक बार फिर यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं: जब फेड रिजर्व ब्याज दरें घटाता है, तो निवेशक अपना पैसा भारत जैसे उभरते बाजारों में लगाने लगते हैं.
    • अमेरिका में 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स के अपने हाई लेवल से नीचे फिसलने की वजह से भारतीय रुपये को मजबूती मिलती है, जिससे विदेशी निवेशकों का करेंसी रिस्क खत्म हो गया है. 

    FPIs ने किन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा लगाया पैसा?

    मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बड़े प्राइवेट बैंकों, ग्रामीण मांग में सुधार को देखते हुए FMCG सेक्टर्स, कच्चे तेल में गिरावट के चलते पेंट और एविएशन स्टॉक्स में ज्यादा से ज्यादा निवेश कर रहे हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानिए EMI, बैंक ऑफर्स और टॉप मॉडल की कीमतें

    September 18, 2026

    ऑयल इंडिया गहरे पानी में तेल ढूंढ़ने के लिए करेंगी 15,000 करोड़ का निवेश, 8 कुएं खोदने की है योजना

    September 18, 2026

    अमेरिका के बाद जापान ने बढ़ाई ब्याज दर, बाजारों की नजर अब भारत पर टिकी, रेपो रेट बढ़ा तो महंगे हो जाएंगे लोन

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.