Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    • मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Katrina Kaif ने बेटे विहान संग शेयर की पहली झलक
    मनोरंजन

    Katrina Kaif ने बेटे विहान संग शेयर की पहली झलक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपना 43वां जन्मदिन 16 जुलाई को परिवार के साथ बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। अब एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह पहली बार अपने बेटे विहान के साथ नजर आई हैं। तस्वीरों के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उनके पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं। कैटरीना ने तस्वीरों के साथ भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, आप मेरे लिए सबसे कीमती आशीर्वाद हैं, इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। यह मेरा अब तक का सबसे बेहतरीन जन्मदिन था। इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया।

    पार्क में बेटे संग खेलती दिखीं कैटरीना

    शेयर की गई तस्वीरों में कैटरीना कैफ अपने बेटे विहान के साथ पार्क में खेलती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में छोटा विहान अपनी मां की नाक पकड़ता दिखाई दे रहा है, जबकि कैटरीना मुस्कुराते हुए उस पल को एंजॉय करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में मां-बेटे की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है।

    सिंपल लुक ने जीता दिल

    फोटोज में कैटरीना ऑरेंज रंग की वन-पीस ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने नो-मेकअप लुक अपनाया है और खुले लंबे बालों के साथ बेहद नैचुरल अंदाज में दिखाई दीं। एक तस्वीर में वह पति विक्की कौशल के साथ हंसती हुई भी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री पर भी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं

    2021 में की थी शादी

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा था। इसके बाद 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शाही अंदाज में शादी की। दोनों ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे विहान का स्वागत किया था।

    कैटरीना का वर्क फ्रंट

    वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार ‘मैरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं। इससे पहले वह ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ दिखाई दी थीं। उनकी आने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ को लेकर अभी भी कोई आधिकारिक नई घोषणा नहीं हुई है और फिल्म फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में बताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    गंभीर चोट के बाद Rashmika Mandanna ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.