Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    • मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    खेल

    क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सितंबर के महीने में भारतीय क्रिकेट टीम के सिलेक्शन कमेटी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य चयनकर्ता (Chief Selector) अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बीसीसीआई (BCCI) नए चीफ सिलेक्टर के रूप में वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) के नाम पर विचार कर रहा है। अजीत अगरकर का शुरुआती कार्यकाल इसी साल जून महीने में ही पूरा हो गया था, लेकिन बोर्ड ने अगले 3 महीने के लिए उनका कार्यकाल और बढ़ा दिया। हालांकि, बोर्ड की शुरुआती योजना उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर बनाए रखने की थी, लेकिन हालिया परिस्थितियों और मीडिया में आई अटकलों के बाद नए विकल्पों पर चर्चा तेज हो गई है।

    क्यों लक्ष्मण रेस में सबसे आगे

    फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी (Center of Excellence) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को इस जिम्मेदारी के लिए मुख्य दावेदार माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई अधिकारियों के अनुसार, लक्ष्मण के क्रिकेट कद और अनुभव का प्रभाव टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर भी पड़ेगा। अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने 2024, 2026 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया, जबकि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया था। चयन समिति के भविष्य और चीफ सिलेक्टर के पद पर अंतिम फैसला आगामी श्रीलंका दौरे के प्रदर्शन के आधार पर लिया जा सकता है।

    रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि बोर्ड में कुछ मेंबर अगरकर को 2027 वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप तक चीफ सिलेक्टर के पद पर देखना चाहते हैं तो कुछ मेंबर लक्ष्मण के पक्ष में हैं। इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों के बाद अगरकर की पलड़ा हल्का हो गया है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्डकप 2027 तक खेलने की इच्छा जताई है लेकिन अगरकर ने अब तक ये खुलकर नहीं कहा है कि रोहित शर्मा उनके प्लान में हैं या नहीं। यही वजह है कि अगरकर के साथ साथ गौतम गंभीर की भी आलोचना हुई है और दोनों पर कई सवाल खड़े हुए हैं।

    लॉर्ड्स में रोहित ने दिया करारा जवाब

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में बड़ी पारी न खेलने की वजह से रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की चर्चा होने लगी। हालांकि BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ये साफ कर दिया कि रोहित शर्मा जब तक चाहें टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं लेकिन आखिरी फैसला सिलेक्टर्स को करना है। इसके बावजूद गौतम गंभीर और अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की अफवाहों पर कोई बयान नहीं दिया। रोहित शर्मा ने आखिरी वनडे में शतक जड़ अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!

    August 4, 2026

    IND vs SL : गेंदबाज आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, बुमराह के बहार होने पर मिली जगह

    August 3, 2026

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.