Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?
    • सिपाही ने ही रची नाबालिग के अपहरण और धर्मांतरण की साजिश, 8 लोगों पर FIR…
    • Breaking News :- CJP और केंद्र सरकार के बीचबैठक, 2 मांगों पर बनी सहमति, इस्तीफे पर कल तक का समय
    • दीवानगी:शख्स ने सिर्फ अपना घर ही ‘कैमरे’ जैसा नहीं बनवाया, बल्कि अपने तीनों बेटों के नाम भी मशहूर कैमरा कंपनियों के नाम पर रखे…
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी
    • सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति
    • राज्यपाल श्री डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»एशियन गेम्स 2026 : भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधे नाकआउट में एंट्री
    खेल

    एशियन गेम्स 2026 : भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधे नाकआउट में एंट्री

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नागोया। सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता के नॉकआउट राउंड में भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश और श्रीलंका की पुरुष टीमों को सीधे प्रवेश मिल गया है, जबकि अफगानिस्तान, हांगकांग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान की टीमें इन चार बड़ी टीमों के साथ जुडऩे के लिए पहले राउंड में मुकाबला करेंगी।

    एशियन खेल में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पुरुष और महिला दोनों टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ और ग्रुप की घोषणा की गई। पुरुष टूर्नामेंट में दस टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि महिला टूर्नामेंट में आठ टीमें खेलेंगी। महिला टूर्नामेंट की शुरुआत क्वार्टर-फ़ाइनल मैचों से होगी। भारत बनाम जापान, बंगलादेश बनाम चीन, श्रीलंका बनाम मलेशिया और पाकिस्तान बनाम थाईलैंड। यह प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक चलेगी। पुरुष टूर्नामेंट 24 सितंबर से एक अक्तूबर तक चलेंगे। शुरुआती राउंड में ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल होंगे और ग्रुप बी में हांगकांग, मलेशिया और ओमान होंगे। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी और सीधे क्वालिफ़ाई करने वाली टीमों का सामना करेंगी। सभी मैच जापान के नागोया में टी-20 प्रारुप में में खेले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि भारत ने 2023 गेम्स में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता था। पुरुष टूर्नामेंट का फाइनल मैच अफगानिस्तान के 18.2 ओवर खेलने के बाद बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था और भारत को बेहतर सीडिंग वाली टीम होने के कारण स्वर्ण पदक दिया गया था। वहीं महिला वर्ग में भारत ने फ़ाइनल में श्रीलंका को 19 रनों से हराया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत का पहला मेडल पक्का, बॉक्सर लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं

    July 23, 2026

    वर्ल्ड चैंपियन स्पेन पर हुई पैसों की बारिश, हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस

    July 21, 2026

    इंग्लैंड से हार के बाद फूटा कप्तान का गुस्सा, खिलाड़ियों की फिटनेस पर उठाए सवालल

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.