Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
    • दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
    • दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
    • जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
    • पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
    • छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
    • Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
    मुख्य समाचार

    छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क: शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि यह प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि ”वोट चुराए जा सकते हैं, लेकिन लोग नहीं।

     उद्धव मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, उनके चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक विवाद के बीच कथित रूप से आत्महत्या करने वाले 21 अभ्यर्थियों की याद में एक मिनट का मौन रखा। उद्धव ने कहा कि युवाओं ने अपनी एकता का प्रदर्शन करते हुए भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में ”स्वर्णिम अध्याय” लिखा है। उन्होंने कहा कि छात्रों का यह आंदोलन अब देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का रूप ले चुका है। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख ने कहा, ”लोग हमसे पूछते हैं कि जब चुनाव में अभी तीन साल का समय बचा है तो हम इस बारे में बात क्यों कर रहे हैं। इसका जवाब सीधा है।

    मोदी को अब यह अहसास हो चुका है कि वोट चुराए जा सकते हैं, लेकिन लोग नहीं।” उन्होंने दावा किया, ”आज कोई चुनाव नहीं जीता गया है। देशभक्तों ने अंधभक्तों को हरा दिया है। यह एक बड़े संघर्ष की शुरुआत है। यह लड़ाई भाजपा और भारत के बीच है।” मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि छात्रों के विरोध प्रदर्शन की सफलता ने साबित कर दिया है कि आज की ‘जेन जेड’ सरकार को चुनौती दे सकती है। 

    उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस का आभार जताया और कहा कि पूरे देश ने ”महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच का अंतर” देख लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का ”जश्न” मनाने के लिए बड़ी संख्या में युवा, खासकर कॉलेज छात्र, राष्ट्रीय ध्वज लहराते और संविधान के पोस्टर थामे मुंबई के शिवाजी पार्क में एकत्र हुए। प्रधान ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) ने 36 दिनों से जारी अपना प्रदर्शन वापस ले लिया। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…

    July 26, 2026

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल

    July 26, 2026

    पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.