Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    • मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    मुख्य समाचार

    महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/लखनऊ। UP Assembly Monsoon Session LIVE | यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। योगी सरकार ने मंगलवार को 59019 करोड़ रुपये का अपना अनुपूरक बजट पेश किया था। आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।

    मंगलवार को विपक्ष के भारी हंगामे और शोर शराबे के बीच सदन की कार्यवाही को स्थगित किया गया था। सपा विधायक सचिन यादव ने सीएम योगी की तस्वीर लहराई थी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें पूरे सत्र से निष्कासित कर दिया था। सतीश महाना ने कहा, ‘मुझे लगता था कि सचिन यादव पढ़े-लिखे हैं, उनका आचरण बेहतर होगा… लेकिन मुझे दुख हुआ।’

    विधानसभा में सपा के हंगामे पर दुखी होकर सतीश महाना ने कहा कि मेरी राजनीतिक पारी अंतिम चरण में है। बोले कि मैं इस कुर्सी के लायक हूं या नहीं…सोचना पड़ेगा।

    स्पीकर बोले- मेरी राजनीतिक पारी अंतिम चरण में

    स्पीकर ने कहा कि मेरी राजनीतिक पारी अंतिम चरण में है। मेरी लोगों से अपील है कि सदन की कार्यवाही में भाषा की मर्यादा बनाए रखें।

    विधानसभा में आज भी विपक्ष का हंगामा

    UP Monsoon Session LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर विपक्ष ने आज भी विधानसभा में हंगामा किया। दानपत्र और पोस्टर लेकर विपक्ष ने प्रदर्शन किया। सपा विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की।

    विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित

    यूपी विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

    विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा

    यूपी विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा जारी है। सपा विधायक आलू लेकर बैठे हैं। अतुल प्रधान दान पेटी लेकर पहुंच गए।

    विधानसभा पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन

    सदन की कार्यवाही से पहले सपा विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन चल रहा है। सपा राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है। सपा विधायक दान पात्र लेकर बैठे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप

    August 5, 2026

    रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन

    August 5, 2026

    ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.