Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    • थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…
    • छत्तीसगढ़ :NEET-UG 2026 काउंसिलिंग: प्रथम चरण के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और जरूरी तारीखें…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…
    मुख्य समाचार

    थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: 14वीं JPSC PT परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ झारखंड में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले. प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. ABVP के छात्र 14वीं JPSC PT परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच और परीक्षा को लेकर अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे. पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

    प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच कई बार तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की देखने को मिली. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोकने का प्रयास किया, जबकि प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की मांग पर अड़े रहे.

    ABVP का कहना है कि 14वीं JPSC PT परीक्षा में सामने आए कथित गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. संगठन ने परीक्षा की पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

    14वीं JPSC PT परीक्षा में कथित धांधली को लेकर पिछले कई दिनों से रांची में छात्र आंदोलन कर रहे हैं. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भी बड़ी तादाद में अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

    भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर हो रहे विरोध के बीच झारखंड सरकार ने NSUI, ACS और JCM के डेलिगेशन के साथ बातचीत की. एग्जाम पेपर लीक पर बातचीत के नए दौर के बाद झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि विरोध कर रहे उम्मीदवारों की मांगें जायज हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़:अब ATM से मिलेगा अनाज, राशन लेने की प्रक्रिया होगी आसान,रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ग्रेन एटीएम की शुरुआत…

    August 8, 2026

    यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.