Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल,छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत 54.36 लाख रुपए की अग्रिम प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार,मंत्री टंकराम वर्मा ने 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
    • कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा
    • एक न्यायाधिकरण, जो अपने आप में पूर्ण है
    • विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल
    • प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक
    • महिला किसान रैबाली कश्यप ने एकीकृत कृषि अपनाकर रची सफलता की नई इबारत
    • रात को घूमते हैं खुंखार तेंदुए, CCTV की फुटेज ने उड़ाए सबके होश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पीएम मोदी ने अपने आवास पर पैरा-एथलीटों से की मुलाकात ,कहा आपने सिर्फ मेडल ही नहीं बढ़ाए, बल्कि एक पीढ़ी तैयार की…
    राष्ट्रीय

    पीएम मोदी ने अपने आवास पर पैरा-एथलीटों से की मुलाकात ,कहा आपने सिर्फ मेडल ही नहीं बढ़ाए, बल्कि एक पीढ़ी तैयार की…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली – कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए गेम्स में देश की झोली में कुल 39 मेडल आए। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों संग खास मुलाकात की। उन्होंने प्लेयर्स की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी। पीएम मोदी ने अपने आवास पर हुई मुलाकात के दौरान पैरा-एथलीटों की विशेष रूप से सराहना की गई।

    ग्लासगो गेम्स के मेडल विजेताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सफलता सिर्फ एक मेडल जीतने से कहीं ज्यादा अहम है। उन्होंने जोर दिया कि उनके प्रदर्शन से देश में खेलों का माहौल बन रहा है और युवा खिलाड़ी प्रेरित हो रहे हैं। मोदी ने खिलाड़ियों से कहा, “मैं इस उपलब्धि को सिर्फ आपकी उपलब्धि नहीं मानता। आपकी जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनती है।आपने सिर्फ मेडल की संख्या ही नहीं बढ़ाई है। आपने एक पूरी पीढ़ी तैयार की है। मोदी ने बच्चों को प्रेरित करने में खेलों की सफलता की ताकत पर भी जोर दिया और कहा, शायद हम स्कूलों में जाकर बच्चों से बात करके जो काम कर सकते थे, उससे कहीं अधिक आपके मेडल उन्हें प्रेरित करते हैं।

    प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, दोस्तों, आपने बहुत अच्छा काम किया है। आपने देश का मान बढ़ाया है। मैं आपको दिल से बधाई देता हूं। उन्होंने मेडल विजेताओं को उत्कृष्टता की अपनी कोशिश जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा, मेरा यकीन मानिए, आप भविष्य में भी जीत हासिल करते रहेंगे और हम एक बार फिर यहां मिलेंगे।

    प्रधानमंत्री ने भारत के खेल जगत में आगे बढ़ने में खिलाड़ियों के योगदान की भी तारीफ की और कहा कि पिछले दशक में उनकी कोशिशों ने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की परंपरा स्थापित करने में मदद की है। पीएम मोदी ने कहा, मैं कई खिलाड़ियों से मिला हूं, लेकिन आपसे इसलिए मिल रहा हूं क्योंकि आपने पिछले 10-12 वर्षों में लगातार भारत को जीत दिलाई है और खेल के क्षेत्र में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की परंपरा बनाई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    झारखंड विधानसभा के नजदीक बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल

    August 10, 2026

    FCRA Bill 2026 पर भारत की सफाई, अमेरिका में भारत के राजदूत क्वात्रा ने गिनाए पांच ‘मिथक’, बताया क्या है सरकार का पक्ष

    August 10, 2026

    संसद में आज सरकार करेगी 4 बिल पेश, केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने वाला बिल भी शामिल…

    August 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.