Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फूड ट्रेंड समाचार: इंटरनेट पर छाया ‘Swicy’ फ्लेवर ट्रेंड, ट्राय करें फ्यूजन रेसिपी!
    • 17 वर्षीय किशोर की हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, प्राइवेट पार्ट बेचने के लिए मर्डर! इंस्टाग्राम रील से सीखा खौफनाक प्लान…
    • संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
    • श्री जगन्नाथ मंदिर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ा नकाबपोश युवक और जाकर बैठ गया, मचा हड़कंप, छत्तीसढ़ का रहने वाला है आरोपी युवक…
    • सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ पर ग्रामीणों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल को लिया हिरासत में…
    • विश्व रिकॉर्ड:ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बन गए बल्ल्बेबाज…
    • होटल में रूम बुक करने,महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था युवक, रिसेप्शन पर ही मौत…
    • इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर अभद्र शब्द, बेहद शर्मनाक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»विश्व रिकॉर्ड:ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बन गए बल्ल्बेबाज…
    खेल

    विश्व रिकॉर्ड:ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बन गए बल्ल्बेबाज…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है, जो काम टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका, वो काम पंत ने कर दिखाया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन जैसे ही दूसरा ​सिक्स लगाया, उनके सिक्स की संख्या 100 तक जा पहुंची। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी कर ली है, अब केवल दो ही बल्लेबाज उनसे आगे बचे हैं। हालांकि बॉल और मैच के हिसाब से देखें तो यहां तक पहुंचने वाले वे दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज हैं। इसलिए ये एक विश्व कीर्तिमान भी है।

    ऋषभ पंत ने लगा दिए हैं टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट

    भारत बनाम श्रीलंका गॉल टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौके और छक्के लगाए। इस दौरान जैसे ही उन्होंने अपना दूसरा सिक्स लगाया, उनके टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे हो गए। एडम गिलक्रिस्ट ने भी 100 छक्के लगाए हैं। पंत उनकी बराबरी पर पहुंच गए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का विश्व कीर्तिमान इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है, उन्होंने 138 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम हैं, जिन्होंने 107 सिक्स लगाए हैं। 

    सबसे कम बॉल पर पंत ने पूरे किए 100 छक्के

    इस बीच खास बात ये भी है कि ऋषभ पंत ने सबसे कम बॉल पर 100 छक्कों का आंकड़ा छुआ है। पंत ने केवल 4918 बॉल का सामना कर 100 छक्के लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। गिलक्रिस्ट ने 6578 बॉल पर इतने 100 ​छक्के लगाए थे। बेन स्टोक्स दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 9042 बॉल पर इतने छक्के लगाए थे। ब्रेंडन मैक्कुलम ने 9756 बॉल में 100 सिक्स लगाए हैं। 

    छक्का लगाकर पूरा किया अपना अर्धशतक

    पंत ने इसी 100वें छक्के के साथ अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वे इस वक्त अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस टेस्ट में भारत की लीड अब 300 से अधिक रन की हो गई है। अब ऐसा लगता है कि टीम इंडिया इस मैच को हारेगी तो नहीं, क्योंकि आखिरी पारी में इतने रन बनाना आसान काम नहीं होता। हां, अगर श्रीलंका ने अच्छा खेल दिखाया तो मैच ड्रॉ हो सकता है। वैसे कोशिश तो यही होगी कि ये इस मैच को अपने नाम किया जाए। 

    टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

    138 : बेन स्टोक्स
    107 : ब्रेंडन मैकुलम
    100 : ऋषभ पंत
    100 : एडम गिलक्रिस्ट
    98 : क्रिस गेल
    98 : टिम साउथी
    97 : जैक्स कैलिस
    91 : वीरेंद्र सहवाग

    टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी 
    ऋषभ पंत – 89 इनिंग्स
    एडम गिलक्रिस्ट – 130 इनिंग्स
    बेन स्टोक्स – 151 इनिंग्स
    ब्रेंडन मैकुलम – 170 इनिंग्स

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाकी विश्व कप में भारत का आज इंग्लैंड से टक्कर, 19 अगस्त को पाकिस्तान से मुकाबला, वेल्स को 3-1 से हराया

    August 17, 2026

    1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ

    August 16, 2026

    IND vs SL : पडिक्कल का शतक, पहले ही दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका पर बनाया अपना दबदबा…

    August 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.