Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फूड ट्रेंड समाचार: इंटरनेट पर छाया ‘Swicy’ फ्लेवर ट्रेंड, ट्राय करें फ्यूजन रेसिपी!
    • 17 वर्षीय किशोर की हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, प्राइवेट पार्ट बेचने के लिए मर्डर! इंस्टाग्राम रील से सीखा खौफनाक प्लान…
    • संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
    • श्री जगन्नाथ मंदिर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ा नकाबपोश युवक और जाकर बैठ गया, मचा हड़कंप, छत्तीसढ़ का रहने वाला है आरोपी युवक…
    • सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ पर ग्रामीणों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल को लिया हिरासत में…
    • विश्व रिकॉर्ड:ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बन गए बल्ल्बेबाज…
    • होटल में रूम बुक करने,महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था युवक, रिसेप्शन पर ही मौत…
    • इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर अभद्र शब्द, बेहद शर्मनाक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»17 वर्षीय किशोर की हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, प्राइवेट पार्ट बेचने के लिए मर्डर! इंस्टाग्राम रील से सीखा खौफनाक प्लान…
    मुख्य समाचार

    17 वर्षीय किशोर की हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, प्राइवेट पार्ट बेचने के लिए मर्डर! इंस्टाग्राम रील से सीखा खौफनाक प्लान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश- राजधानी भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. पुलिस के अनुसार, इस वारदात का मास्टरमाइंड जोहेब नाम का युवक था, जिसने सोशल मीडिया पर रील देखकर एक खौफनाक योजना बनाई. आरोपी ने अपने दोस्तों को यह कहकर साथ लिया कि मानव अंग बेचकर बड़ी रकम कमाई जा सकती है. इसके बाद किशोर को बहाने से अपने साथ ले गए और उसकी हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो बालिग और तीन नाबालिग शामिल हैं.

    छोटा तालाब के पास मिला था शव

    यह मामला उस समय सामने आया था, जब 10 अगस्त को भोपाल के छोटा तालाब किनारे एक अज्ञात किशोर का शव मिला था. शव पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. बाद में मृतक की पहचान उसकी मां ने की.

    मां ने बेटे के शव को टैटू से पहचाना

    इसके बाद DCP जोन-3 आयुष गुप्ता की टीम ने आसपास के लोगों से बातचीत कर और सोशल मीडिया के जरिए फोटो दिखाकर पता कराया. लाश मिलने के 5 दिन बाद यानी 15 अगस्त को जहांगीराबाद की रहने वाली रानी शाह थाने पहुंचीं. उन्होंने लाश के बाएं हाथ पर बने टैटू से पहचान लिया और बताया कि वह उनका बेटा रेहान है, जिसके हाथ पर ‘S के नीचे शंकर’ टैटू था. रेहान मोती मस्जिद के पास पेन और चाबी के छल्ले बेचकर घर चलाता था.

    सोशल मीडिया से तैयार किया गया प्लान

    पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी जोहेब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो देखने के बाद इस अपराध की योजना बनाई. उसने अपने साथियों को विश्वास दिलाया कि मानव अंग बेचकर पैसा कमाया जा सकता है. इसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार की और वारदात को अंजाम देने की साजिश रची.

    बहाने से साथ ले गए आरोपी

    जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी किशोर को इकबाल मैदान क्षेत्र से अपने साथ लेकर गए थे. उसे कहा गया था कि किसी विवाद में उसका साथ देना है. किशोर आरोपियों पर भरोसा कर उनके साथ चला गया, लेकिन उसे यह अंदाजा नहीं था कि उसके साथ इतना बड़ा अपराध होने वाला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    श्री जगन्नाथ मंदिर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ा नकाबपोश युवक और जाकर बैठ गया, मचा हड़कंप, छत्तीसढ़ का रहने वाला है आरोपी युवक…

    August 18, 2026

    सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ पर ग्रामीणों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल को लिया हिरासत में…

    August 18, 2026

    होटल में रूम बुक करने,महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था युवक, रिसेप्शन पर ही मौत…

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.