Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»नेपाल बाढ़ के बाद Infosys के CEO लक्ष गोपिसेट्टी से टूटा संपर्क, अब कंपनी का आया बयान
    राष्ट्रीय

    नेपाल बाढ़ के बाद Infosys के CEO लक्ष गोपिसेट्टी से टूटा संपर्क, अब कंपनी का आया बयान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ में अब तक 584 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,482 लोग लापता हैं। इन लापता लोगों में इंफोसिस (Infosys) के CEO लक्ष गोपिसेट्टी भी शामिल हैं, जिनसे कंपनी का संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में इंफोसिस ने शुक्रवार को बयान जारी किया है। इंफोसिस ने कहा कि उसकी सहायक कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के प्रमुख लक्ष गोपिसेट्टी निजी यात्रा पर नेपाल गए थे। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो सका है। इंफोसिस ने कहा कि वह संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर उनकी तलाश कर रही है और उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश में जुटी हुई है।

    कंपनी ने बताया कि वह गोपिसेट्टी के परिवार के संपर्क में है और इस मुश्किल समय में उन्हें हर संभव मदद दे रही है। कंपनी ने कहा, ‘हमारी संवेदनाएं लक्ष गोपिसेट्टी और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।’ इंफोसिस ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और बड़ी संख्या में हुई मौतों पर भी गहरा दुख जताया है।

    गोपिसेट्टी की प्रोफाइल

    इंफोसिस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, लक्ष गोपिसेट्टी सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों को रणनीति, तकनीक, संचालन और डिजिटल बदलाव से जुड़े मामलों में सलाह देते हैं। वह कंपनी की रणनीति और उसके क्रियान्वयन की भी निगरानी करते हैं, ताकि संस्थाओं के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। मौजूदा पद संभालने से पहले वह कंपनी में ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस एप्लीकेशंस एंड डिजिटल वर्कस्पेस सर्विस के प्रमुख रह चुके हैं।

    320 भारतीय अभी भी लापता, 400 लोग तिब्बत में फंसे

    भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ के बाद कम से कम 320 भारतीय अभी भी लापता हैं। वहीं, तिब्बत क्षेत्र में करीब 400 भारतीय फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत काठमांडू को इस संकट से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन की ओर फंसे 153 भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से नेपाल पहुंच चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं कृष्णा शेषाद्री?: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में खुद लिया साक्षात्कार

    August 30, 2026

    नरेश मीणा की जेल में तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर; ICU में भर्ती

    August 29, 2026

    PM मोदी चार दिवसीय उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान दौरे पर हुए रवाना, SCO समिट में भारत के एजेंडे पर होगी चर्चा

    August 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.