Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»एक हाथ से गेंदबाजी करना मुश्किल पर विजय यादव दोनों हाथों से करते है जादू…
    खेल

    एक हाथ से गेंदबाजी करना मुश्किल पर विजय यादव दोनों हाथों से करते है जादू…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक हाथ से स्पिन गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है. लेकिन एक विजय यादव हैं, जो दोनों हाथों के साथ ऐसा कर सकते हैं. 24 साल के काशी रुद्रस के ऑलराउंडर दाएं हाथ और बाएं हाथ की स्पिन के बीच स्विच करने की अपनी दुर्लभ क्षमता के कारण यूपी टी20 लीग में अपना नाम कमा रहा है. अब उनका अगला लक्ष्य आईपीएल है. यादव ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, “मेरा बेंचमार्क यह है कि मैं अगले एक या दो सालों में जितनी जल्दी हो सके आईपीएल खेलने की कोशिश करुंगा. मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करता हूं, चाहे वह गेंदबाजी हो, बल्लेबाजी हो या क्षेत्ररक्षण हो. ” यादव ने PTI बताया कि उन्होंने पहले मुंबई इंडियंस के साथ ट्रायल दिए हैं, और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी पिछले साल उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया था.

    विजय यादव कौन हैं?

    यादव उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले 24 साल के क्रिकेटर हैं. उनके पिता पुलिस सब-इंस्पेक्टर हैं और माँ हाउसवाइफ हैं। 2011 में भारत को वर्ल्ड कप जीतते हुए देखने के बाद क्रिकेट में उनकी दिलचस्पी बढ़ी और अगले ही साल उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया. UP T20 लीग में मौका मिलने से पहले उन्होंने अंडर-19 और अंडर-23 लेवल पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. यादव ने अपने शुरुआती दो सीजन गोरखपुर लायंस के साथ बिताए, जिसके बाद मौजूदा चैंपियन काशी रुद्रास ने 2026 सीज़न से पहले उन्हें 5.2 लाख रुपये में साइन किया. लेकिन उनके हाथ में गेंद आते ही पता चल जाता है कि वह दूसरों से अलग क्यों हैं. 

    दोनों हाथों से गेंदबाजी कर सकते हैं. 

    यादव पहले राइट-आर्म स्पिन गेंदबाजी करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ एक और हथियार के तौर पर लेफ्ट-आर्म गेंदबाजी भी सीखी. वह दाएं हाथ के निचले क्रम के बल्लेबाज भी हैं और उन्हें ज़ोरदार शॉट लगाना पसंद है. 

    विराट कोहली उनके प्रेरणास्रोत हैं

    यादव विराट कोहली को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणाओं में से एक मानते हैं; उन्हें मैदान पर भारत के पूर्व कप्तान का समर्पण और आक्रामक रवैया बहुत पसंद है. उन्हें रिंकू सिंह से भी प्रोत्साहन मिला है. UP T20 लीग में उनकी गेंदबाजी का सामना करने के बाद रिंकू ने उनकी तारीफ की और उन्हें कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए कहा.  फिलहाल, यादव का ध्यान UP T20 लीग का इस्तेमाल करके अगले लेवल तक पहुंचने पर है. वह पहले ही IPL फ्रेंचाइजी के साथ ट्रायल दे चुके हैं. उनका लक्ष्य अगले दो सालों में बड़ा मौका हासिल करना है. 

    यूपी टी-20 लीग में धमाका

    विजय यादव ने यूपी टी-20 लीग में अबतक 9 मैच में 12 विकेट लेने में सफल रहे हैं. उनकी गेंदबाजी का असर टूर्नामेंट में लगातार दिखा है. उम्मीद है कि इस अनोखे टैलेंट को जल्द से जल्द आईपीएल में भी खेलने का मौका मिलेगा. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News : कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

    November 4, 2026

    भारत vs न्यूजीलैंड: कोहली ने बनाया रिकॉर्ड, वनडे में तीसरे नंबर पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

    November 4, 2026

    भारत के खिलाफ वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, डेवोन कॉनवे मैच से बाहर

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.