Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा
    • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
    • करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»अफगानिस्तान दौरे से पहले BCCI ने अचानक बुलाई मीटिंग, गौतम गंभीर-अजीत अगरकर से होगी पूछताछ
    खेल

    अफगानिस्तान दौरे से पहले BCCI ने अचानक बुलाई मीटिंग, गौतम गंभीर-अजीत अगरकर से होगी पूछताछ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम के ऐलान के अगले दिन ही बीसीसीआई ने अचानक मीटिंग बुला ली है। 3 सितंबर को बीसीसीआई के टॉप अधिकारी अजीत अगरकर, गौतम गंभीर और VVS लक्ष्मण से मुलाकात करेंगे। इस दौरान हाल ही में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में शर्मनाक हार को लेकर चर्चा होगी। गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं, वहीं अजीत अगरकर चयन समिति के अध्यक्ष हैं और VVS लक्ष्मण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख हैं।

    वनडे सीरीज के बाद होने वाली थी मीटिंग

    इन तीनों का भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सीधा असर पड़ता है। यही वजह है कि अफगानिस्तान सीरीज से पहले बीसीसीआई यह मुलाकात करना चाह रहा है। यह मीटिंग पहले इंग्लैंड में खत्म हुई वनडे सीरीज के तुरंत बाद होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने यह मीटिंग अब 3 सितंबर को बुलाई है, जहां और भी बड़ी चीजों पर चर्चा होगी।

    खिलाड़ियों की चोट पर भी होगी चर्चा

    इस दौरान लगातार टीम इंडिया में बढ़ रही चोट की भी चर्चा होगी। आपको बता दें कि मंगलवार को टी20 के चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया और इस टीम में चार ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनकी फिटनेस पर सवाल है। इनमें नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं।

    आपको बता दें कि आने वाले दिनों में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की महत्वपूर्ण सीरीज खेलनी है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है और वनडे कप 2027 की तैयारी भी करनी है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता है और चयनकर्ताओं, कोचिंग स्टाफ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बीच अच्छा कोऑर्डिनेशन स्थापित करना चाहता है।

    अगरकर की हो सकती है छुट्टी

    आपको बता दें कि हाल ही में जब टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल हुए तो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल उठे और बाद में उसे टीम के चयनकर्ताओं पर डाल दिया गया, जिसमें कहा गया था कि टीम सेलेक्ट करने से पहले CoE से कोई बातचीत नहीं की जाती है। इसके अलावा अजीत अगरकर का कार्यकाल इस महीने के बाद खत्म हो रहा है, तो इस पर अपडेट आ सकता है कि वह उनका कार्यकाल फिर बढ़ाया जाता है या कोई और चीफ सेलेक्टर की कुर्सी पर बैठेगा?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में, गत विजेता सेंट्रल जोन को चार विकेट से दी मात

    September 2, 2026

    एक हाथ से गेंदबाजी करना मुश्किल पर विजय यादव दोनों हाथों से करते है जादू…

    September 1, 2026

    अफगानिस्तान सीरीज: 5 साल बाद टीम में लौटेंगे क्रुणाल, हार्दिक-नीतीश फिट

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.