Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डॉलर की बादशाहत पर चोट, ट्रंप की चिढ़ और ब्रिक्स का महा-गठबंधन
    • शिकायत से समाधान तक: सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा
    • बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज
    • ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
    • ब्रिक्स घोषणापत्र में पहलगाम हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत
    • जांजगीर- चांपी की बेटी ने फतह किया माऊंट एवरेस्ट
    • खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»ब्रिक्स के संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत
    राष्ट्रीय

    ब्रिक्स के संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है. BRICS देशों के बीच संयुक्त बयान जारी करने पर सहमति बन गई है. इसको लेकर गहन बातचीत 4 बजे सुबह तक जारी रही.

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का दिल्ली में आगाज हो गया है. इस बीच भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है. सदस्य देशों के बीच संयुक्त बयान जारी करने को लेकर सहमति बन गई है. इस समझौते तक पहुंचने के लिए BRICS देशों के बीच देर रात तक लंबी और गहन बातचीत चली. चर्चा सुबह करीब 4 बजे तक जारी रही संयुक्त बयान आज जारी किए जाने की तैयारी है. यह सहमति ऐसे समय बनी है, जब BRICS के सदस्य देशों के बीच कई अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर अलग-अलग राय सामने आई है.

    BRICS के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया का संघर्ष और वैश्विक सुरक्षा जैसे कई मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर सभी सदस्य देशों की सोच एक जैसी नहीं है. बातचीत के दौरान इन मुद्दों को लेकर मतभेद भी सामने आए. भारत ने अध्यक्ष देश के तौर पर अलग-अलग पक्षों के बीच बातचीत जारी रखी और साझा सहमति बनाने की कोशिश की. इसका मकसद यह था कि किसी मुद्दे पर मतभेद के कारण समूह की पूरी प्रक्रिया प्रभावित न हो.

    ईरान, सऊदी अरब और UAE के बीच संतुलन चुनौती

    इस बार BRICS में पश्चिम एशिया के तीन महत्वपूर्ण देश ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हैं. इन देशों के बीच कई क्षेत्रीय और रणनीतिक मुद्दों पर अलग-अलग रुख रहा है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच इन देशों को एक साझा बयान के लिए साथ लाना भारत के सामने बड़ी कूटनीतिक चुनौती थी. इसके बावजूद बातचीत का रास्ता खुला रहा और सदस्य देशों के बीच सहमति बनाने की कोशिश जारी रही.

    भारत की अध्यक्षता में बनी सहमति

    भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है. अध्यक्ष देश के तौर पर भारत की जिम्मेदारी केवल बैठकों की मेजबानी तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग सदस्य देशों के हितों के बीच संतुलन बनाना भी महत्वपूर्ण है. संयुक्त बयान पर सहमति को इसी नजरिए से भारत की कूटनीतिक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. अलग-अलग भू-राजनीतिक परिस्थितियों वाले देशों के बीच बातचीत को आगे बढ़ाते हुए भारत ने साझा दस्तावेज पर सहमति का रास्ता तैयार किया. संयुक्त बयान पर सहमति BRICS की एकजुटता के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इससे यह संकेत मिलता है कि सदस्य देशों के बीच गंभीर मतभेद होने के बावजूद वे साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर साथ आने की कोशिश कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ब्रिक्स घोषणापत्र में पहलगाम हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    September 12, 2026

    भारत आईं ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेश्कियान, संभाला सांस्कृतिक मोर्चा

    September 12, 2026

    BRICS Summit: PM मोदी संग एक फ्रेम में दिखे दुनिया के दिग्गज नेता, खिंचवाई फैमिली फोटो

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.