Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»अश्वगंधा का पाउडर कैसे लें? दूध, पानी या शहद के साथ, जानिए सेवन का तरीका और फायदे
    खानपान-सेहत

    अश्वगंधा का पाउडर कैसे लें? दूध, पानी या शहद के साथ, जानिए सेवन का तरीका और फायदे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    How To Take Ashwagandha Tips: अश्वगंधा आयुर्वेद में इस्तेमाल की जाने वाली सबसे लोकप्रिय जड़ी-बूटियों में से एक है. इसे हजारों वर्षों से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, तनाव कम करने और शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए उपयोग किया जाता रहा है. आजकल अश्वगंधा पाउडर, कैप्सूल और टैबलेट के रूप में आसानी से उपलब्ध है, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि अश्वगंधा का पाउडर दूध, पानी या शहद में से किसके साथ लेना बेहतर होता है.

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, अश्वगंधा में विथेनोलाइड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं. इसका सेवन संतुलित मात्रा में और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह से करना बेहतर माना जाता है. आइए जानते हैं कि अश्वगंधा पाउडर लेने का सही तरीका क्या है और इससे क्या फायदे मिल सकते हैं.

    अश्वगंधा पाउडर का सेवन कैसे करें?
    अश्वगंधा पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर पीना सबसे आम तरीका माना जाता है. आयुर्वेद में इसे रात के समय लेने की सलाह दी जाती है. कुछ आधिकारिक आयुष रिकॉर्ड में भी अश्वगंधा को गुनगुने दूध या पानी के साथ लेने का उल्लेख मिलता है. लेकिन जो लोग दूध नहीं पीते या लैक्टोज असहिष्णुता से परेशान हैं, वे अश्वगंधा पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं. यह एक आसान और हल्का विकल्प है.  इसमें हल्के मीठे स्वाद के लिए इसमें शहद भी मिलाया जा सकता है. लेकिन इसकी मात्रा बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

    अश्वगंधा के फायदे
    – तनाव और मानसिक दबाव को कम करने में मददगार
    – नींद की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सहायक
    – थकान और कमजोरी दूर करने में कारगर
    – पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
    – शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मददगार

    सेवन से पहले रखें ये सावधानियां
    अश्वगंधा हर व्यक्ति के लिए अच्छे परिणाम दे ऐसा जरूरी नहीं हो सकता. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, थायरॉयड की समस्या वाले लोगों या कुछ दवाएं लेने वालों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए. इतना ही नहीं कुछ लोगों में पेट खराब होना, दस्त, मतली या नींद महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में अश्वगंधा के सेवन से तुरंत परहेज करना चाहिए.

    डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टॉयलेट में खून आना बवासीर ही नहीं, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

    September 25, 2026

    खिचड़ी को समझते हैं बोरिंग खाना? ये 5 टेस्टी रेसिपीज ट्राय करने के बाद बदल जाएगी आपकी सोच

    September 24, 2026

    फायदा की जगह हो सकता है नुकसान…खाना खाने के तुरंत बाद बिल्कुल ना खाएं फल…

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.