Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ते जलस्तर को देखते हुए,महादेवघाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन पर लगी रोक…
    • पश्चिमी नौसेना कमान पहुंची छत्तीसगढ़ की मीडिया टीम, आईएनएस चेन्नई की क्षमताओं से हुई रूबरू
    • पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
    • शहर की तासीर के अनुरूप हो विकास की योजना : श्री सोनमणि बोरा
    • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • Tata Aeris: Dzire और Aura से कितनी अलग है नयी कॉम्पैक्ट सेडान? जानें टाटा मोटर्स ने क्यों उठाया यह बड़ा कदम
    • मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामला : आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
    • Fatty Liver में क्या खा रहे हैं आप? डाइटिशियन ने बताया क्या खाएं, क्या छोड़ें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»Fatty Liver में क्या खा रहे हैं आप? डाइटिशियन ने बताया क्या खाएं, क्या छोड़ें
    खानपान-सेहत

    Fatty Liver में क्या खा रहे हैं आप? डाइटिशियन ने बताया क्या खाएं, क्या छोड़ें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजकल गलत खानपान, कम शारीरिक गतिविधि और बढ़ते वजन की वजह से फैटी लिवर की समस्या आम होती जा रही है. इस स्थिति में लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है. शुरुआत में इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते, इसलिए खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है. अगर आपको फैटी लिवर है, तो डाइट में कुछ बदलाव मददगार हो सकते हैं. डाइटिशियन ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि फैटी लिवर में खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए. डाइट में फाइबर, प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए, जबकि ज्यादा चीनी और तली-भुनी चीजों से दूरी बनानी चाहिए.

    फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए?

    सब्जियां और फाइबर वाली चीजें

    मोनिका दीक्षित के मुताबिक, डाइट में हरी पत्तेदार और मौसमी सब्जियों को शामिल करना अच्छा विकल्प है. पालक, लौकी, तोरई, भिंडी जैसी सब्जियों के साथ ओट्स, दलिया, साबुत अनाज और दालें भी डाइट का हिस्सा बनाई जा सकती हैं.

    पूरा फल खाएं

    सेब, अमरूद, संतरा, पपीता और बेरीज जैसे फल लिए जा सकते हैं. हालांकि, फल खाने की बजाय उनका जूस पीने से बचना बेहतर है. पूरा फल खाने से फाइबर भी मिलता है.

    प्रोटीन पर दें ध्यान

    दाल, चना, राजमा, लोबिया, अंडा, दही, सीमित मात्रा में पनीर और मछली जैसे प्रोटीन स्रोत डाइट में शामिल किए जा सकते हैं. संतुलित डाइट में प्रोटीन की सही मात्रा जरूरी है.

    हेल्दी फैट चुनें

    बादाम, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स जैसे नट्स और सीड्स सीमित मात्रा में खाए जा सकते हैं. वहीं खाना बनाते समय तेल की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए.

    किन चीजों से बनाएं दूरी?

    फैटी लिवर में ज्यादा चीनी वाली चीजें, मिठाई, केक, पेस्ट्री, पैकेज्ड स्नैक्स और मीठे पेय का सेवन कम करना चाहिए. सोडा और ज्यादा चीनी वाले पैकेज्ड जूस से भी दूरी बनाएं. समोसा, पकौड़े और फ्रेंच फ्राइज जैसी तली-भुनी चीजें कम खाएं. मैदा और बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवन भी सीमित रखें.

    मोनिका दीक्षित जी के अनुसार, फैटी लिवर में केवल एक-दो चीजों को डाइट से हटाना ही काफी नहीं है. पूरे खानपान और लाइफस्टाइल में संतुलन लाना जरूरी है. अगर आपकी रिपोर्ट में फैटी लिवर आया है, तो अपनी स्थिति के अनुसार डाइट के लिए डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें.

    डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टॉयलेट में खून आना बवासीर ही नहीं, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

    September 25, 2026

    अश्वगंधा का पाउडर कैसे लें? दूध, पानी या शहद के साथ, जानिए सेवन का तरीका और फायदे

    September 24, 2026

    खिचड़ी को समझते हैं बोरिंग खाना? ये 5 टेस्टी रेसिपीज ट्राय करने के बाद बदल जाएगी आपकी सोच

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.