Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
    • आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
    • ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
    • शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
    • PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया ‘फेल प्रोडक्ट’, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया बचाव, बोलीं देश के मुद्दों को उठा रहे
    • MP राज्यसभा उपचुनाव में बड़े ‘खेल’ की तैयारी! जीतू पटवारी के संपर्क में भाजपा के कई रूठे विधायक?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी दिवस के अवसर पर किया बड़ा ऐलान अपनी भाषा में पढ़ और सुन पाएंगे अदालत के अहम फैसले
    BREKING NEWS

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी दिवस के अवसर पर किया बड़ा ऐलान अपनी भाषा में पढ़ और सुन पाएंगे अदालत के अहम फैसले

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: अदालत के कामकाज में हिंदी भाषा के प्रयोग को लेकर मांग लंबे समय से उठती रही है. इस बार हिंदी दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी पहल की है. शीर्ष अदालत ने हिंदी में नई जन सूचना सेवा शुरू करने की घोषणा की है. अब तय किया गया है कि अदालत के सभी महत्वपूर्ण फैसलों का सरल हिंदी में सारांश उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा इन फैसलों के हिंदी में ऑडियो और वीडियो बुलेटिन भी उपलब्ध होंगे. इस सेवा के तहत सुप्रीम कोर्ट के चयनित महत्वपूर्ण फैसलों और आदेशों का सरल हिंदी में सार उपलब्ध कराया जाएगा.

    इसके अलावा रोजाना करीब 15 से 30 मिनट का हिंदी ऑडियो और वीडियो बुलेटिन भी उपलब्ध कराया जाएगा. इन बुलेटिन में सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी जाएगी और संबंधित आधिकारिक फैसले का लिंक भी उपलब्ध होगा. सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक यह पहल आम नागरिकों, मुकदमा करने वालों और विशेष रूप से दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए की जा रही है. ⁠इसका उद्देश्य लोगों को कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों, उनके प्रभाव और आगे की प्रक्रिया को उनकी अपनी भाषा में आसानी से समझने में मदद करना है.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह सेवा पहले हिंदी में शुरू होगी और इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा. ⁠इससे अलग-अलग भाषाई क्षेत्रों के नागरिक सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों की संक्षिप्त और सहज जानकारी अपनी भाषा में प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी और फिर हिंदी में यह सेवा शुरू की जाएगी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का अनुवाद भी एक बड़ा मसला रहा है. कई बार गलत अनुवाद के चलते भ्रामक जानकारियां भी मीडिया और सोशल मीडिया में प्रसारित हो जाती हैं. अब यदि सुप्रीम कोर्ट के स्तर पर ही अनुवाद करके फैसलों का सारांश प्रस्तुत किया जाएगा तो इससे गलत सूचनाओं के फैलने पर भी रोक लग सकेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना

    October 23, 2026

    ‘रियर व्यू मिरर में देखकर भविष्य की ओर गाड़ी नहीं चलाई जा सकती’, भारत ने की UNSC में तत्काल सुधार की मांग

    October 23, 2026

    अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई मेयर को मिला ई-मेल

    October 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.