Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र
    • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
    • रायपुर में साधुओं का चोला ओढ़कर ठगी,पूजा के नाम पर 15 तोला सोना और नकदी ले उड़े फर्जी बाबा, जांच में जुटी पुलिस…
    • राजधानी रायपुर में प्रेमिका से बात करने पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार
    • गया जी पहुंचीं स्मिता ठाकरे, शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ,पिता मधुकर चित्रे और सास की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान…
    • आजीविका की नई भोर,बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया
    • वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी :- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»गाड़ी पर लिखी थी पुलिस पर उतरने वाले ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगे पौधे ही चुरा लिए वीडियो वायरल…
    अजब गजब

    गाड़ी पर लिखी थी पुलिस पर उतरने वाले ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगे पौधे ही चुरा लिए वीडियो वायरल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में एक ऐसी वारदात रिकॉर्ड हुई है जिसने पिछले साल लखनऊ में हुई गमला चोरी को घटना की यादों को ताजा कर दिया है. करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस इकोनॉमिक कॉरिडोर पर एक शख्स को पौधे चुराते देखा गया है. खास बात यह है कि वो जिस वैगन-आर गाड़ी में बैठकर आया था, उसके पिछले शीशे पर पुलिस का स्टीकर लगा है.

    गाड़ी का नंबर दिख रहा है

    यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह से कमेंट्स कर रहे हैं. 1 मिनट के इस क्लिप में गाड़ी का नंबर- UP12BM7647 साफ नजर आ रहा है, जिसके जरिए कुछ लोग खुद ऑनर का पता लगाने की कोशिश में भी जुट गए हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि गाड़ी एक फ्लाईओवर के किनारे रुकती है. इसके बाद उसमें से काले कपड़े पहने एक शख्स उतरता है और एक पौधा उखाड़कर गाड़ी की डिग्गी में रखने की कोशिश करता है, लेकिन फिर वो उसे पिछली सीट पर रखकर गाड़ी में बैठ जाता है.

    लखनऊ-जयपुर में ऐसा ही हो चुका है

    यह पूरी घटना बागपत के टटीरी कस्बे और बड़ौत के बीच की बताई जा रही है. इस मामले में खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के एक्शन लेने की जानकारी नहीं मिली है. लखनऊ और जयपुर में सीएम के कार्यक्रम के बाद भी सड़कों से लोगों को गतले उठाकर ले जाते हुए देखा गया था, लेकिन तब भी कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं हुई थी. लेकिन लोगों ने उन वीडियोज को देखकर बहुत हैरानी जताई थी.

    बागपत पुलिस ने दिया जवाब

    इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में बागपत पुलिस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट करते हुए बताया, ‘इस संबंध में थाना बड़ौत पर वर्तमान तक कोई सूचना या लिखित तहरीर नहीं दी गई है. संबंधित एनएचएआई विभाग ने भी अभी तक कोई शिकायत नहीं की है.’

    सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स

    एक यूजर ने लिखा, ‘उसने एक पेड़ लिया, भला ये भी कोई चोरी हुई.’

    दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आज के समय में प्राइवेट गाड़ियों पर, खासकर पीछे वाले शीशे पर पुलिस का लोगो लगाकर रॉब दिखाने की प्रथा जोरशोर से चल रही है. इस पर संबंधित विभाग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.’

    तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये प्लांट कौन सा है जिसके लिए इतना रिस्क लिया जा रहा था.’

    चौथे यूजर ने लिखा, ‘ऐसे चोरों को चौराहे पर जूते मारो.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश में ब्रिज पर खड़े होकर रोने वाली महिला ने 4 महीने बाद बताया कारण, लोग बोले- ‘वो मिल गया जिसकी तलाश थी’

    October 1, 2026

    जिसे Google ने नहीं चुना, वही YouTube पर बनी स्टार, वायरल हुई ‘लूजर’ से ‘लकी’ बनने की कहानी

    September 29, 2026

    AI कैमरे का कमाल:बिना हेलमेट पीछे बैठने का कटा चालान पर पीछे तो कोई नहीं,युवक ने पकड़ी AI ट्रैफिक कैमरे की गलती…

    September 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.