Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
    • कार की ड्राइविंग सीट पर मिला CCL के रिटायर्ड GM का शव, कनपटी के पीछे लगी थी गोली
    • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
    • छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
    • सेवा संकल्प अभियान में रंगोली व भाषण विजेताओं का राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया सम्मान
    • सारंगढ़ में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
    • साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»अजय देवगन की फिल्म “दृश्यम 3” सिनेमाघरों में हुई रिलीज, किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें रिव्यू
    मनोरंजन

    अजय देवगन की फिल्म “दृश्यम 3” सिनेमाघरों में हुई रिलीज, किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें रिव्यू

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती का दिन और ‘दृश्यम’ की दुनिया का गहरा नाता रहा है। आज जब पूरा देश 2 अक्टूबर की छुट्टी मना रहा है, वहीं विजय सालगांवकर अपनी फैमिली और अपने सबसे बड़े राज के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ (Drishyam 3) आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर दर्शकों के रिएक्शंस और रिव्यू की बाढ़ आ गई है। कोई फिल्म का सुपरहिट कह रहा है तो किसी ने इसे पहले पार्ट से कंपेयर करना शुरू कर दिया है।

    सोशल मीडिया पर पहले दिन का पहला शो देखकर आए लोगों ने कमेंट और रेटिंग देना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, “अजय देवगन और जयदीप अहलावत का आमना-सामने फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है। विजय सलगांवकर एक और माइंड गेम के साथ वापस आ गए हैं।” एक और ने लिखा, “दृश्यम 3 से साबित कर दिया है कि एक अच्छी फिल्म के लिए न तो कोई विवादित सीन, न आइटम नंबर, न ही बड़े बजट या विदेशी लोकेशन की जरूरत है।”

    एक यूजर ने लिखा, “अजय देवगन सर आपको और आपकी पूरी टीम को दृश्यम 3 के लिए बधाई। 2 अक्टूबर याद है न? दृश्यम दिवस की शुभकामनाएं।” एक और ने लिखा, “एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्म! दृश्यम 3 में अजय देवगन सर और पूरी टीम ने बेहद अच्छा काम किया है।”

    एक अन्य यूजर ने कहा, “दृश्यम 3 उम्मीदों पर खरी उतरी है। यह फिल्म तनावपूर्ण, दिलचस्प और कई ट्विस्ट से भरी है। अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में जबरदस्त लगे हैं और जयदीप अहलावत भी फिल्म की बड़ी खासियत हैं।” एक और ने बताया कि शुरूआत के 30 मिनट बेहद शानदार रहे हैं।

    जयदीप अहलावत की एंट्री से डबल हुआ सस्पेंस

    अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू (मीरा), श्रिया सरन (नंदिनी) और इशिता दत्ता (अंजू) ने अपने आइकॉनिक रोल्स में शानदार वापसी की है। इस बार फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइज जयदीप अहलावत की एंट्री है। जयदीप और प्रकाश राज के पुलिस अवतार ने फिल्म में थ्रिल को दोगुना कर दिया है। रजत कपूर और कमलेश सावंत ने भी अपनी भूमिकाओं से कहानी में जान फूंक दी है। थिएटर्स से आ रहे शुरुआती रुझानों से यह साफ हो गया है कि ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर बंपर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘कमाल कर दिया पायलट जी…’, Salman Khan-रणवीर सिंह समेत सितारों ने कैप्टन Smit Machchhar के जज्बे को किया सलाम

    October 3, 2026

    Drishyam 3 : अजय देवगन की दृश्यम 3 ने ओपनिंग पर किया कमाल, पहले दिन ही 95 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

    October 3, 2026

    अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ ने एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स में जीता बेस्ट फीचर फिल्म का खिताब

    October 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.