Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बोनिन द्वीप जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता
    • आखिर कौन थीं शिवानी, जो 3 लोगों को दे गईं जिंदगी, जिनकी चर्चा प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में की?
    • पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात …
    • छत्तीसगढ़ :कर्जदार ने रची खूनी साजिश, शराब में सुहागा मिलाकर क्लिनिक संचालक और बसपा पार्षद की हत्या…
    • अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • थार नहीं दिलाई तो पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा: बोला- सैलून चलाकर इतना कमाती, एक कार नहीं दिला सकती…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मैच देखने पहुंचे, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्टार परफॉर्मर्स को दिए पुरस्कार
    • जनजातीय कार्य मंत्री श्री नेताम ने रायपुर के टाउन हॉल में किया ‘आदि बाजार 2026’ का शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, October 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»बोनिन द्वीप जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता
    अंतर्राष्ट्रीय

    बोनिन द्वीप जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बोनिन/नई द‍िल्‍ली  जापान के बोनिन द्वीप में रव‍िवार सुबह 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों से इलाके में हलचल मच गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) की र‍िपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर के क्षेत्र में काफी गहराई पर था। शुरुआती रिपोर्टों में बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। 

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस घटना की जानकारी साझा की। भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर के क्षेत्र में काफी गहराई पर था। 6.3 तीव्रता के भूकंप के इन झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हाल फ‍िलहाल के समय में भूकंप की घटनाए जो पकड़ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ता तापमान, तेजी से पिघलते ग्लेशियर और लगातार बढ़ रही चरम मौसम संबंधी घटनाएं चिंगहाई-तिब्बत पठार में प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को और बढ़ा सकती हैं।

    बीते गुरुवार को भी त‍िब्‍बत में 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई, ज‍िसमें 16 लोगों की मौत हो गई और करीब 32 लोग घायल हुए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह भी तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। एक द‍िन पहले गुरुवार रात आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद शुक्रवार सुबह 5 बजकर 54 म‍िनट पर एक बार फ‍िर धरती कांप उठी। र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से लगभग 15 क‍िलोमीटर की गहराई पर था।

    अगले द‍िन शुक्रवार को फ‍िर से तिब्‍बत के साथ-साथ पाक‍िस्‍तान, अफगान‍िस्‍तान और चीन में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस क‍िए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताब‍िक, पाकिस्तान में सुबह 4:56 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र 28.919 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 64.678 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई 15 किलोमीटर रही।

    वहीं, अफगानिस्तान में सुबह 5:54 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र 35.138 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 69.442 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप की गहराई 25 किलोमीटर दर्ज की गई।

    इसके अलावा, चीन में रविवार सुबह 6:05 बजे 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 32.542 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.835 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप की गहराई 15 किलोमीटर दर्ज की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, जवाब में ईरान ने समुद्र के नीचे इंटरनेट केबल काटने की दी धमकी

    October 24, 2026

    ‘अपने ही भाई से शादी की, फर्जी नाम रखा’, ट्रंप ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर लगाए गंभीर आरोप; मांगा इस्तीफा

    October 23, 2026

    चीन के साथ टकराव को लेकर आईटीबीपी के डीजी ने दिया बयान, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    October 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.