गुजरात में अहमदाबाद जिले से बड़े हादसे की खबर है. यहां निकोल इलाके में देवाश्या स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कुचल दिया. हादसे में 30 वर्षीय पूनमबेन और उनके 15 साल के बेटे सागर की मौत हो गई, जबकि कार्तिक वसोया और उनकी पत्नी स्नेहल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आरोपी चालक विरल चौधरी को हिरासत में लिया गया है. उसकी फॉर्च्यूनर कार की तलाशी के दौरान 6 बीयर की बोतलें मिली हैं. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसे के वक्त चालक नशे में था या नहीं. आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

