Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    • चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
    • ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
    • कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
    मुख्य समाचार

    कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईटानगर : AGMUT कैडर के 1995-बैच के IPS अधिकारी राजेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। उन्होंने एसडी सिंह जमवाल की जगह ली है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से उनके मूल कैडर (AGMUT) में समय से पहले वापस भेजने की मंजूरी दे दी है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत CRPF में विशेष DG के पद पर तैनात IPS अधिकारी राजेश कुमार (AGMUT: 1995) को तत्काल प्रभाव से उनके मूल कैडर (AGMUT) में वापस भेजा जाएगा।

    राजेश कुमार के पास उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा अभियानों को संभालने का काफी अनुभव है। उन्होंने इस केंद्र शासित प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह बारामूला क्षेत्र को कवर करने वाली ‘नॉर्थ कश्मीर रेंज’ के DIG रहे। जम्मू जोन के IGP और ‘स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप’ (SSG) के IG के पद भी राजेश कुमार ने काम किया है।

    पुलवामा हमले के बाद बनाए गए थे CRPF IG

    राजेश कुमार आईपीएस जम्मू-कश्मीर सुरक्षा ग्रिड से भी जुड़े रहे और उन्होंने संघर्ष तथा उग्रवाद-विरोधी अभियानों में व्यापक मैदानी अनुभव हासिल किया। राजेश कुमार मार्च 2018 के आसपास केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर महानिरीक्षक (IG) के रूप में CRPF में शामिल हुए। जून 2019 में, पुलवामा हमले के बाद, उन्हें कश्मीर में CRPF (ऑपरेशंस) का IG नियुक्त किया गया। सुरक्षा बलों के लिए उस संवेदनशील दौर में यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण पद था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स

    November 3, 2026

    ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी

    November 3, 2026

    विजिलेंस का बड़ा Action, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.