Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
    • अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
    • सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, आज वह पंजाब में फैशन बन गया है: राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»Breaking News : कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
    खेल

    Breaking News : कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टीम इंडिया ने बुधवार (04 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में DLS के तहत 5 विकेट से जीत अपने नाम की. ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में कई बार बारिश का खलल देखने को मिला, जिसके चलते चेज में टीम इंडिया को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न यानी DLS के तहत रिवाइज्ड टारगेट (32 ओवर में 143) दिया गया. चेज में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 51 गेंद में 74 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहे. 

    भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड 40.2 ओवर में सिर्फ 185 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ओपनर टीम सीफर्ट ने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा नंबर 11 पर उतरे ब्लेयर टिकनर ने 34 रनों की पारी खेलकर अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार किया. इस दौरान भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

    चेज में टीम इंडिया का कमाल, एकतरफा मिली जीत 

    चेज में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ओवर में रोहित शर्मा (00) आउट हो गए. फिर विराट कोहली और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 113 (104 गेंद) रनों की साझेदारी की. टीम को दूसरा झटका 114 रन के स्कोर पर लगा, जब गिल आउट हुए. गिल ने 56 गेंद में 5 चौके लगाकर 37 रन बनाए. कुछ देर बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए. 124 रन पर तीसरा विकेट गिरा. बैटिंग के लिए आए अक्षर पटेल पहली गेंद पर ही आउट हो गए. 124 रन पर चौथा बल्लेबाज भी आउट हो गया. 

    आगे बढ़ते हुए 136 रन पर टीम का पांचवां विकेट गिरा, जब श्रेयस अय्यर (15) आउट हुए. फिर केएल राहुल (03) और नमन धीर (05) ने छठे विकेट के लिए 7 (6 गेंद) रनों की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. भारत ने 22.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत vs न्यूजीलैंड: कोहली ने बनाया रिकॉर्ड, वनडे में तीसरे नंबर पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

    November 4, 2026

    भारत के खिलाफ वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, डेवोन कॉनवे मैच से बाहर

    November 3, 2026

    पांचवें टी20 में सात विकेट से जीता न्यूजीलैंड, भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

    November 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.