Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़: 3 दिन तक तलाश, फिर छठ घाट के पास मिला लापता बाइक मिस्त्री का शव… PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का सच 
    • पहले लागू करें महिला आरक्षण, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को दी सलाह
    • भारत की ग्रोथ की तारीफ, ईरान पर सख्त रुख, मिड टर्म इलेक्शन में हार के बाद ट्रंप की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
    • IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंचे PM मोदी,विशेष स्मारक सिक्का किया जारी…
    • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ऑपरेशन में अपनी ही गोली या साथियों की फायरिंग से घायल जवान को भी मिलेगी युद्ध पेंशन
    • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से जा भिड़ी एंबुलेंस,शव लेकर जा रही रही थी एंबुलेंस 5 लोगों की मौत…
    • पैसों के लिए पोते ने की दादी की गला घोंटकर हत्या, शव को बोरे में डालकर डैम में फेंका
    • महंगी हुई Hero Splendor Plus की सवारी, कंपनी ने सभी वेरिएंट्स के दामों में की बढ़ोतरी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»भारत की ग्रोथ की तारीफ, ईरान पर सख्त रुख, मिड टर्म इलेक्शन में हार के बाद ट्रंप की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
    अंतर्राष्ट्रीय

    भारत की ग्रोथ की तारीफ, ईरान पर सख्त रुख, मिड टर्म इलेक्शन में हार के बाद ट्रंप की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव हारने के बाद शुक्रवार को पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। साथ ही, ईरान युद्ध व अन्य मुद्दों पर अपनी सरकार का बचाव किया। यही नहीं, कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत गंवाने के बाद इमिग्रेशन और घरेलू मुद्दों पर डेमोक्रेट्स के साथ काम करने की इच्छा भी जताई। करीब 90 मिनट की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने भी सवालों के जवाब दिए।

    भारत संग व्यापार रिश्तों पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप ?

    डोनाल्ड ट्रंप ने एशिया दौरे से लौटने के बाद पहली सार्वजनिक टिप्पणी में यूएस फेडरल रिजर्व को निशाने पर लिया। उन्होंने फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरों को लेकर पॉलिटिकल अप्रोच अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मजबूत इकोनॉमिक इंडिकेटर्स के बावजूद वह लेनदारी पर ब्याज बढ़ा रहा है। ट्रंप ने कहा कि अगर फेडरल रिजर्व उनकी पसंदीदा अप्रोच अपनाए, तो अमेरिका काफी ज्यादा इकोनॉमिक ग्रोथ हासिल कर सकता है। उन्होंने भारत की आर्थिक तरक्की की तारीफ की। भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर आप भारत को देखें, तो वहां ब्याज दरें कम हैं और जीडीपी 7 फीसदी है। हमारी जीडीपी 14, 15 या शायद 20 फीसदी तक हो सकती है।

    क्वाड को लेकर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ?

    मनीला में आयोजित क्वाड सम्मेलन इस बार फीका रहा। सामरिक जगत में इस पर खूब टिप्पणियां हुई। क्वाड के कमजोर होने और बस दिखावे के समिट रह जाने की बात कही गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्वाड को लेकर भी सवालों के जवाब दिए। उन्होंने क्वाड (अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया) की आर्थिक और रणनीतिक ताकत पर जोड़ दिया। उन्होंने समुद्री सुरक्षा, सप्लाई चेन और आर्थिक सुरक्षा में सहयोग की बात कही। विदेश मंत्री रुबियो ने क्वाड को लेकर कहा कि क्वाड के सदस्य “चार बहुत शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाएं” हैं, जो मिलकर नौकरियां और अमेरिकी उत्पादों के लिए बाजार बना सकती हैं।
    क्वाड 2027 की शुरुआत में अपना पहला बिजनेस लीडर्स फोरम आयोजित करने की योजना बना रहा है। इसका पहला संस्करण भारत में, मुंबई में होगा।

    ईरान को लेकर ट्रंप ने कहा- समझौता चाहते हैं, पर हमें उनकी शर्तें न मंजूर

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान मुद्दे पर घरेलू सियासत में भी घिरे हुए हैं। मिड टर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन हार की बड़ी वजह ईरान युद्ध माना गया। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी कबूला कि युद्ध की वजह से पार्टी को नुकसान हुआ। ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान अमेरिका से समझौता करना चाहता है, लेकिन हमें उनकी शर्तें न मंजूर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम असली समझौता चाहते हैं, नकली नहीं, जैसा वे 51 साल से करते आ रहे हैं। ट्रंप ने दोहराया कि अगर उन्हें दोबारा मौका मिले, तो वे ईरान पर सैन्य कार्रवाई का फैसला फिर से लेंगे, क्योंकि हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते।

    शी जिनपिंग और पुतिन के साथ त्रिपक्षीय बैठक को लेकर अमेरिका में क्या बोले ट्रंप

    ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी पहली त्रिपक्षीय बैठक को परमाणु खतरे घटाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि तीनों देश परमाणु संघर्ष रोकने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका, रूस और चीन ने औपचारिक रूप से सहमति जताई कि परमाणु युद्ध कभी नहीं होना चाहिए।

    एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेंसन हुआंग का डोनाल्ड ट्रंप ने किया बचाव

    ट्रंप ने एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेंसन हुआंग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि हुआंग कंपनी में लौटें, जबकि कंपनी के बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उन्हें वापस लाने का इरादा नहीं जताया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कुछ ग़लत फैसले लिए, लेकिन वे बेहद प्रतिभाशाली इंसान हैं। उन्होंने हुआंग को एआई चिप उद्योग में अमेरिका की बढ़त बनाए रखने का श्रेय दिया। उन्होंने आगे कहा कि मैं उन्हें वापस देखना चाहूंगा। हम दूसरे मौके देने वाला देश हैं। यह कंपनी हमारे लिए बहुत अहम है, और उन्होंने हमें दूसरी कंपनियों से लगभग 10 साल आगे पहुंचा दिया है।

    एलन मस्क के पक्ष में अपने पुराने रुख का ट्रंप ने किया जिक्र

    उन्होंने इसकी तुलना एलन मस्क के पक्ष में अपने पुराने रुख से की और कहा कि अमेरिका को अपने प्रतिभाशाली लोगों की रक्षा करनी चाहिए। ट्रंप ने बताया कि पहले कार्यकाल में उन्होंने मस्क का मजबूती से बचाव किया था और कहा कि मुझे नहीं लगता कि अगर मैं ऐसा न करता तो एलन आज हमारे साथ होते। मैंने कहा था कि हमें अपने प्रतिभाशाली लोगों की रक्षा करनी होगी, क्योंकि किसी भी देश के पास ऐसे लोग जरूरत से ज्यादा नहीं होते। उन्होंने मस्क के मौजूदा काम, ख़ासकर स्टारलिंक, की भी तारीफ़ की।

    विदेश में बने डेटा सेंटर पर “भारी टैक्स” की धमकी

    ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिकी कंपनियां दूसरे देशों में डेटा सेंटर बनाएंगी, तो उन पर भारी टैक्स लगेगा। उन्होंने तर्क दिया कि एआई में अमेरिका की बढ़त बनाए रखने के लिए यह ढांचा अहम है। उन्होंने कहा कि हम डेटा सेंटर्स को दूसरे देशों में नहीं जाने देंगे। उन्होंने स्थानीय समुदायों से भी अपील की कि वे डेटा सेंटर परियोजनाओं का विरोध करने की बजाय उनका स्वागत करें और डेवलपर्स से अपने लिए फायदे की बात करें। उनके मुताबिक कंपनियां अपना बिजली ढांचा खुद बना सकती हैं, जिससे समुदायों के लिए बिजली की लागत घट सकती है।

    मिड टर्म चुनाव हारने के बाद डेमोक्रेट्स के खिलाफ बरती नरमी

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव हारने के बाद इस बार अपने रुख में नरमी बरती है। उन्होंने टेक्सास की नवनिर्वाचित गवर्नर जीना हिनोजोसा से हुई अपनी बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा पर दोनों मिलकर काम कर सकते हैं। ट्रंप ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की आलोचना से भी परहेज किया। डेमोक्रेट शासित शहरों की सफाई, बुनियादी ढांचे और अपराध पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि वे न्यूयॉर्क का नाम नहीं लेना चाहते, क्योंकि मेयर ममदानी से उनकी अच्छी बनती है।

    डेमोक्रेट्स को समझौते के लिए मजबूर करने को वीटो की धमकी

    ट्रंप ने कहा कि वे आने वाले डेमोक्रेटिक बहुमत वाले हाउस को बातचीत के लिए मजबूर करने के लिए राष्ट्रपति के वीटो अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने माफी देने और वीटो करने की शक्ति को राष्ट्रपति पद की दो बड़ी ताकतें बताया और कहा कि जब तक डेमोक्रेट्स उनकी मांगें नहीं मानते, वे कानूनों को खारिज करते रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘चीन से आने वाली हर खूबसूरत महिला को जासूस मान ले’, जेनसन हुआंग विवाद पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति

    November 19, 2026

    ट्रंप को अदालत का झटका;भारतीय छात्रों-शोधार्थियों और पत्रकारों को बड़ी राहत, वीजा अवधि को लेकर सुनाया सख्त फैसला

    November 17, 2026

    ईरान में गैस रिफाइनरी के कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 12 की मौत और 16 घायल

    November 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.