Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : श्री नितिन नवीन
    • धान खरीदी केन्द्रों में किसानों में उमंग एवं उत्साह, परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ हुई धान खरीदी की शुरूआत
    • हैवानियत, सो रही पत्नी और बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग ,बेटा बुरी तरह झुलसा
    • रिश्ते हुए शर्मसार! अवैध संबंध बनाने का डाला दबाव, मामा के खिलाफ मामला दर्ज
    • 84 की उम्र में भी हिमालय सा हौसला : पूर्व DIG एसपी चमोली को राष्ट्रपति ने दिया तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार
    • भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों
    • 7 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड में जीती सीरीज, पांचवें वनडे में गेंदबाजों ने दिलाई करिश्माई जीत
    • ‘रामायण’ का दुनियाभर में बजेगा डंका, 2027 में चीन समेत इन 4 देशों में होगी रिलीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ईरान में गैस रिफाइनरी के कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 12 की मौत और 16 घायल
    अंतर्राष्ट्रीय

    ईरान में गैस रिफाइनरी के कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 12 की मौत और 16 घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तेहरान। पश्चिमी ईरान में इराक की सीमा के पास गैस रिफाइनरी के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस पलट गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है और 16 लोग घायल हो गए।

    अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। हादसे की जांच की जा रही है।

    ईरान में बस हादसा

    ईरानी सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार शाम पश्चिमी ईरान के इलाम प्रांत (रोजहेलात) में तेल और गैस कर्मचारियों को ले जा रही एक बस के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया।

    यह बस ‘देहलोरन NGL 3100’ तेल और गैस परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों को ले जा रही थी। स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 7:25 बजे, देहलोरन के पास ‘दश्त अब्बास-मुर्मुरी’ सड़क पर यह बस पलट गई।

    ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी, ‘इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी’ (IRNA) ने रविवार को बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इससे पहले प्रांतीय अधिकारियों ने यह संख्या नौ बताई थी।

    घायलों को दी जा रही हर संभव मदद

    IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे घायल हुए 16 लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं।

    अधिकारियों ने इलाम प्रांत में एक दिन और अब्दानन में दो दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। इस हादसे में मारे गए कई लोग अब्दानन के ही रहने वाले थे।

    हादसे के कारणों की जांच जारी

    ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी (ISNA) के मुताबिक, अब्दानन के अभियोजक (प्रॉसिक्यूटर) अमरोल्लाह मिसाई ने कहा, ‘दुर्घटना का कारण, इसमें योगदान देने वाले कारक और किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की जांच की जा रही है।’

    अमरोल्लाह मिसाई ने आगे कहा, ‘अगर किसी व्यक्ति या जिम्मेदार संस्था की ओर से कोई गलती या लापरवाही पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मिडटर्म चुनाव में हार का असर: 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से हट सकते हैं जेडी वेंस, दावेदारों में कई बड़े नाम

    November 14, 2026

    सऊदी अरब पर हूतियों का फिर बड़ा हमला, तेल ठिकानों को बनाया निशाना; UN ने भी उठाया बड़ा कदम

    November 13, 2026

    होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बने दो जहाज, बर्बाद हुआ 40 लाख बैरल तेल

    November 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.