Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश
    • मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला,लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर…
    • मामूली विवाद में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद आलम नईमी पर जानलेवा हमला, फायरिंग में घायल…
    • यूपी चुनाव में अलग रणनीति की झलक,अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ किया जारी…
    • मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सेवा सेतु बना बरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
    • ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटी के निधन की खबर सुनकर 75 वर्षीय मां ने भी तोड़ा दम…
    • छत्तीसगढ़-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 52 किलो चांदी और लाखों की नकदी बरामद…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»यूपी चुनाव में अलग रणनीति की झलक,अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ किया जारी…
    राजनीति

    यूपी चुनाव में अलग रणनीति की झलक,अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ किया जारी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की मंजिल पाने के लिए सियासी जमीन पर चुनावी वादों का ट्रैक तैयार किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संविधान दिवस पर अपना घोषणा पत्र ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ जारी किया। ‘सत्ताइस का संकल्प : PDA का प्रणपत्र’ नाम से जारी इस घोषणापत्र में सपा ने चुनावी वादों के जरिये रोजगार, सामाजिक न्याय और आर्थिक सुरक्षा को केंद्र में रखा है।

    पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग को राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय का भरोसा देने के साथ युवाओं, किसानों, महिलाओं, कर्मचारियों और छोटे कारोबारियों की अपेक्षाओं को भी जगह दी गई है। वहीं कानून-व्यवस्था और अपराध के मामले में जीरो टालरेंस का वादा कर भाजपा के बेहतर कानून-व्यवस्था के सबसे मजबूत मुद्दे की काट करने की भी कोशिश की है।

    सपा ने अपने घोषणापत्र में पांच वर्षों में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने के साथ दो से तीन करोड़ युवाओं के लिए दूसरे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा है। पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख सरकारी पदों को तत्काल भरने का निर्णय लेने और पांच वर्षों में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया है।

    भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर बनाने, एक चरण वाली भर्ती तीन महीने और दो से तीन चरणों वाली भर्ती छह महीने में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। पेपर लीक रोकने को संबंधित अधिकारी और मंत्री की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने की बात कही गई है।

    नौकरी मिलने तक बेरोजगार स्नातकों को पांच हजार रुपये पोषण भत्ता देने, ग्रामीण क्षेत्रों में 150 दिन रोजगार की कानूनी गारंटी और शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम लाने का भी वादा है। अग्निवीरों को पुलिस व अन्य विभागों में रोजगार देने तथा हर वर्ष 20 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने की बात कही गई है।

    कृषि क्षेत्र में सपा ने तत्काल कर्जमाफी लागू करने का वादा किया है। 23 फसलों और दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी के साथ आलू, टमाटर और प्याज जैसी फसलों के लिए मूल्य क्षतिपूर्ति योजना की घोषणा की गई है। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का कार्पस फंड बनाने और 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का वादा है।

    सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कही गई है। घोषणा, पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विषयों और वर्गों के लिए भी वादे किए गए हैं।महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये पेंशन का वादा भी शामिल किया गया है।

    अखिलेश यादव ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि सपा केवल घोषणापत्र बनाती नहीं, बल्कि उसे लागू भी करती है। उन्होंने संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को पीडीए की राजनीति से जोड़ते हुए कहा कि अब पीडीए के लोग अपनी सरकार बनाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

    अपराधी किसी जाति, धर्म या दल का हो, जेल भेजा जाएगा
    घोषणापत्र में विपक्ष के सपा की सरकार में कथित गुंडराज के आरोपों की धार भी कमजोर करने की काेशिश की गई है। सपा प्रमुख ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगले साल जब हम सत्ता में आएंगे तो किसी भी कीमत पर कोई भी गुंडागर्दी, माफियागिरी, जमीन पर कब्जे, अवैध वसूली, धमकाना, डराना, महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अपराधी चाहे किसी भी जाति का, किसी भी धर्म का, किसी भी पार्टी का हो, उसे जेल भेज दिया जाएगा।

    अपराधों और महिलाओं, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के प्रति संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति होगी। किसी भी माफिया या प्रभावशाली व्यक्ति को जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा, इसके लिए विशेष एसटीएफ बनाई जाएगी, जो केवल जमीन विवादों को हल करेगी। उनके लिए अलग रंग की गाड़ियां बनाई जाएगी, जो निरंतर पेट्रोलिंग करेगी।

    उन्होंने प्रत्येक जिले में साइबर यूनिट स्थापित करने, प्रमुख शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, गांवों-कस्बों में सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी बढ़ाने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस ढांचा, 33 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व और खाली पुलिस पद तत्काल भरने की बात कही है।

    जाति जनगणना से लेकर ठेकों में आरक्षण तक का वादा
    घोषणापत्र में सामाजिक न्याय के एजेंडे के तहत जातिगत जनगणना कराने, आरक्षण और संविधान की रक्षा तथा 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों में दलित और पीडीए वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दलित विकास परिषद गठित करने का भी प्रस्ताव है। गरीबों और पीडीए वर्ग के लिए प्रत्येक जिले में पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने वाली समाजवादी कैंटीन खोली जाएगी।

    महिलाओं और सभी जिलों के लिए अलग से आएंगे घोषणपत्र
    उन्होंने महिलाओं और बेटियों से जुड़े कल्याण, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के मुद्दों पर अलग विस्तृत घोषणापत्र भी जारी किया जाएगा। वहीं सभी जिलों के लिए अलग-अलग घोषणापत्र बनाए जा रहे हैं, इनको भी अलग से जारी किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला,लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर…

    November 27, 2026

    सर्वे में बड़ा दावा : UP में bjp-sp में कड़ी टक्कर का अनुमान, NDA को 181 से 226 , INDIA गठबंधन को 174 से 219 सीटें

    November 26, 2026

    65 साल होते ही काम बंद करने का नियम रद्द, इन्हें मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत…

    November 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.