Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»जयपुर में RSS से जुड़े 10 लोगों को चाकू घोंपा:मंदिर में जागरण के दौरान हमला; गुस्साए लोगों ने दिल्ली-अजमेर हाईवे जाम किया
    राजनीति

    जयपुर में RSS से जुड़े 10 लोगों को चाकू घोंपा:मंदिर में जागरण के दौरान हमला; गुस्साए लोगों ने दिल्ली-अजमेर हाईवे जाम किया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर के एक मंदिर में जागरण में गुरुवार रात चाकूबाजी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े 10 लोग घायल हो गए। ​​​​घायलों को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। हमले से गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-अजमेर हाईवे को भी जाम कर दिया। पुलिस ने समझाइश के बाद रात करीब डेढ़ बजे जाम खुलवाया।

    करणी विहार पुलिस के अनुसार इलाके के मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार रात 10 बजे जागरण का प्रोग्राम था। इसके बाद प्रसाद की खीर बांटने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले पिता नसीब चौधरी और बेटे भीष्म चौधरी ने आपत्ति जताई। कहासुनी के दौरान ही उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया और चाकू से हमला कर दिया।

    वह मंदिर, जहां पर गुरुवार रात को जागरण का कार्यक्रम था।
    वह मंदिर, जहां पर गुरुवार रात को जागरण का कार्यक्रम था।

     लोगों का कहना था कि हमारा शांतिपूर्ण प्रोग्राम चल रहा था। जबरन स्थिति को बिगाड़ा गया और चाकूबाजी की गई। हमलावरों ने चाकू से लोगों के पेट और छाती पर वार किए हैं। घायलों में शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लाखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र और दिनेश शर्मा सहित अन्य का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

    करणी विहार थाने के बाहर रात करीब 2 बजे तक भीड़ जुटी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की समझाइश से मामला शांत हुआ।
    करणी विहार थाने के बाहर रात करीब 2 बजे तक भीड़ जुटी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की समझाइश से मामला शांत हुआ।

     आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने थाने का भी घेराव किया। मौके पर रात को ही अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया और समझाइश की गई। हमला करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं, अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह मौके पर शांति है और मामले की जांच की जा रही है।

    एसएमएस अस्पताल में भर्ती चाकूबाजी में घायल लोग।
    एसएमएस अस्पताल में भर्ती चाकूबाजी में घायल लोग।
    एडिशनल कमिश्नर (फर्स्ट) ने बताया- मंदिर परिसर में लगे CCTV फुटेजों को खंगाला जा रहा है। फुटेज में मंदिर परिसर में नसीब चौधरी और उसका बेटा भीष्म चौधरी नजर आ रहे हैं। मंदिर परिसर में घुसते समय भीष्म चौधरी के हाथ में चाकू और लाठी दिखाई दे रही है। समझाइश के दौरान हथियार लेकर पहुंचने की वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है। पिता-पुत्र के साथ ही एक महिला भी मंदिर में दिखाई दे रही है। महिला की भी भूमिका के बारे में जानकारी की जा रही है।
    स्थानीय भाजपाने कहा- असामाजिक तत्वों ने लंबे समय से मंदिर परिसर में कब्जा कर रखा था। ऐसे में अब हम लोग यही मांग कर रहे हैं कि प्रशासन न सिर्फ मंदिर परिसर से अवैध अतिक्रमण को हटाए। बल्कि, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम ने हटाए लाखों अकाउंट्स, अचानक घट गए कई सेलिब्रिटीज के फॉलोअर्स

    May 8, 2026

    तेल की कीमतों में तेज उछाल: अमेरिका और ईरान के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट में सैन्य झड़प, तनाव से वैश्विक सप्लाई प्रभावित

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.