Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»फीचर»टेलीग्राम-सिग्नल ऐप से गैंग चलाता है लॉरेंस-बिश्नोई का करीबी अमन:जेल में बैठकर गुर्गों को डायरेक्शन देता था; फिर रिमांड लेगी रायपुर पुलिस
    फीचर

    टेलीग्राम-सिग्नल ऐप से गैंग चलाता है लॉरेंस-बिश्नोई का करीबी अमन:जेल में बैठकर गुर्गों को डायरेक्शन देता था; फिर रिमांड लेगी रायपुर पुलिस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर  गैंगस्टर अमन साव को रायपुर पुलिस फिर से रिमांड पर लेगी। अमन साव से पूछताछ की जा सके, इसके लिए कागजी कार्रवाई पुलिस कर रही है। तेलीबांधा पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में आवेदन लगाया है। जेल से ही गैंग ऑपरेट करने के कुछ इनपुट भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

    इनपुट के मुताबिक, जेल से ही गैंगस्टर अमन सोशल मीडिया ऐप के जरिए अपने गुर्गों को डायरेक्शन देता है। अमन पर झारखंड की जेल में बैठकर रायपुर के कारोबारियों पर भी गोली चलवाने का आरोप है। फिलहाल वह रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में 28 अक्टूबर तक बंद है।

    गैंगस्टर अमन साव को झारखंड से रायपुर लाने के दौरान एसीसीयू ऑफिस लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी।

    गैंगस्टर अमन साव से पूछताछ करने वाले अधिकारियों ने बताया, कि आरोपी साव झारखंड जेल से गैंग के सदस्यों से बात करने के लिए टेलीग्राम, सिग्नल ऐप का इस्तेमाल करता था। वॉट्सऐप कॉलिंग का इस्तेमाल उसने बहुत कम किया है।

    बताया जा रहा है कि वारंट जारी होने के बाद पुलिस अमन साहू को रिमांड पर ले सकती है। अफसरों का कहना है, कि आरोपी से मिली सूचना के आधार पर तकनीकी जांच की गई जिसमें कुछ इनपुट मिले हैं। ये इनपुट आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में मददगार साबित होगा।

    पुलिस की पूछताछ में गैंगस्टर ने बताया, कि उसकी गैंग में कई लोग ऐसे हैं, जो उसका चेहरा भी नहीं पहचानते थे। गिरफ्तारी से पहले वो अपना पूरा नेटवर्क फोन की मदद से चलाता था। उसके पकड़े जाने के बाद उसके निर्देश पर मयंक पूरा नेटवर्क चलाने लगा।

    अमन साव काम की जानकारी मयंक को देता था। मयंक मलेशिया से बैठकर गैंग के बाकी सदस्यों को काम की जानकारी देता था। गैंग के सदस्य, जो कई गुटों में हैं, वो सभी काम को उठाते थे और वारदात को अंजाम देते थे। जिस गैंग को काम मिलता था, उस गैंग का मुखिया सीधा मयंक को प्रोग्रेस रिपोर्ट देता था। मयंक फोन की मदद से उसकी जानकारी अमन को देता था।

    पुलिस की पूछताछ में गैंगस्टर अमन साव ने बताया, कि पीआरए ग्रुप से उसने दो प्रतिशत लेवी मांगी थी। पहले तो पीआरए ग्रुप के सदस्य लेवी देने के लिए तैयार नहीं हुए, लेकिन झारखंड में उनकी साइट पर गोली चलाने के कारण वो लेवी देने के लिए तैयार हो गए।

    पीआरए ग्रुप के सदस्यों की सूचना पर साव गैंग के गुर्गे पैसा लेने पहुंचे, तो एटीएस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस कांड के बाद अमन ने पीआरए ग्रुप के मालिक को डराने के लिए घायल करने का प्लान बनाया और इसी बीच उसका ट्रांसफर दूसरी जेल में कर दिया गया।

    अमन, मलेशिया में बैठे मयंक को इस प्लान की जानकारी दे चुका थे, लेकिन झारखंड की गिरिडीह जेल से ट्रांसफर होने के कारण उनकी बातचीत नहीं हो पाई। अमन की बातचीत के बगैर पीआरए ग्रुप गोलीकांड हुआ, लेकिन पहले की सहमति होने के कारण अमन साव ने वारदात करवाने की बात कबूली है।

    अमन साव के खिलाफ झारखंड और रायपुर पुलिस के अलावा NIA भी जांच कर रही है। उग्रवादी संगठनों से संपर्क होने के कारण चार महीने पहले NIA ने अमन साव के रिश्तेदारों के यहां दबिश दी थी। रिश्तेदारों के घर से एसयूवी गाड़ी के अलावा संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए थे।

    एसएसपी संतोष सिंह ने अमन साव को दोबारा रिमांड में लेने की तैयारी की पुष्टि की है।
    एसएसपी संतोष सिंह ने अमन साव को दोबारा रिमांड में लेने की तैयारी की पुष्टि की है।

    एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने गैंगस्टर अमन साव को दोबारा रिमांड लेने की बात कही है। मीडिया से चर्चा के दौरान एसएसपी ने बताया, कि गैंगस्टर का गिरोह झारखंड में लेवी वूसली का काम करता है। प्रदेश के कारोबारी जो रायपुर में काम कर रहे हैं, उनको डराने के लिए रायपुर में वारदात की थी।

    रायपुर में गंज और तेलीबांधा में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज है। गंज मामले में पूछताछ कर चुके हैं। तेलीबांधा केस में पूछताछ करने के लिए आरोपी को रिमांड में लिया जाएगा। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कई जानकारियां दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ड्राइविंग लाइसेंस को करें अपडेट, जानें घर बैठे कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

    July 11, 2025

     अब बिना इंडियन सिम कर सकेंगे UPI पेमेंट, IDFC First Bank ने इन 12 देशों के ग्राहकों के लिए शुरू की नई सर्विस

    July 7, 2025

    निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूबे; शेयर मार्केट में किस वजह से आई सुनामी?

    October 22, 2024

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.