Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»Blog»क्या शेख हसीना अब भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री:राष्ट्रपति शहाबुद्दीन बोले- मेरे पास इस्तीफा नहीं; नाराज लोगों ने प्रेसिडेंट हाउस घेरा
    Blog

    क्या शेख हसीना अब भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री:राष्ट्रपति शहाबुद्दीन बोले- मेरे पास इस्तीफा नहीं; नाराज लोगों ने प्रेसिडेंट हाउस घेरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ढाका  बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाने के बाद अब राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को हटाने की मांग तेज हो गई है। बांग्लादेशी न्यूज द डेली स्टार के मुताबिक राजधानी ढाका में हजारों लोग राष्ट्रपति भवन के सामने इकट्ठा हुए। वे उनके शेख हसीना के इस्तीफे को लेकर दिए गए बयान से नाराज थे।

    प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राष्ट्रपति ने अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। उन्होंने 2 दिन के भीतर राष्ट्रपति से पद छोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की भीड़ हिंसक होने के बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

    भगदड़ में कम से कम 5 लोग घायल हो गए हैं। इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी उन पर पथराव करने लगे थे, इसलिए उन्होंने सख्ती बरती।

    ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के बयान का विरोध तेज होते देख आंदोलन से जुड़े दो लीडर हसनत अबदुल्ला और सरजिस आलम मंगलवार रात प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे। उन्होंने लोगों को वहां से चले जाने की अपील की। छात्र नेताओं ने लोगों से वादा किया कि दो दिनों में देश की सत्ता में भारी बदलाव होगा।

    छात्र नेता हसनत ने कहा कि वह सेना प्रमुख की मौजूदगी में राजनीतिक दलों से बात करेंगे और गुरुवार तक किसी ऐसे शख्स का चयन करेंगे जो राष्ट्रपति बन सके। उन्होंने कहा कि यदि गुरुवार तक नए राष्ट्रपति को नहीं चुना गया तो वे लोगों के साथ सड़कों पर उतरेंगे।

    राष्ट्रपति के इस बयान के बाद अब बांग्लादेश में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या संवैधानिक रूप से शेख हसीना अभी भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं। शेख हसीना ने 5 अगस्त को बांग्लादेश छोड़ दिया था। वह भागकर भारत आ गई थीं। इसके कुछ दिन बाद उनके बेटे वाजिद जॉय ने दावा किया था कि शेख हसीना अभी भी बांग्लादेश की असल प्रधानमंत्री हैं।

    बांग्लादेश के संविधान की धारा 57 (A) के मुताबिक अगर प्रधानमंत्री किसी भी समय राष्ट्रपति को त्यागपत्र देकर इस्तीफा दे देता है तो देश में PM का पद खाली हो जाएगा। अब इसी को लेकर बांग्लादेश में पेंच फंस गया है। राष्ट्रपति कह रहे हैं कि उनके पास शेख हसीना का त्यागपत्र ही नहीं है।

    बांग्लादेश में कानून मंत्री का पद संभाल रहे आसिफ नजरुल ने राष्ट्रपति के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति साफ-साफ झूठ बोल रहे हैं। अगर वे अपने रुख पर कायम रहते हैं तो सरकार को उनके पद पर रहने को लेकर विचार करना चाहिए।

    बांग्लादेश में मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के उप सचिव अपूर्वा जहांगीर ने कहा कि वे आसिफ नजरूल के बयान से सहमत दिखे। हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रपति शहाबुद्दीन को हटाने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, आरक्षण बिल पर रख सकते हैं सरकार का पक्ष

    April 18, 2026

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    April 16, 2026

    बेंगलुरु में 4 छात्रों ने खिलौने वाली गन पॉइंट पर कर लिया क्लासमेट को अगवा, ऐसे पकड़े गए

    April 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.