Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
    • मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
    • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
    • Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
    • ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप
    • रिश्तेदारी से लौट रहे पति-पत्नी के लिए ट्रॉला बना काल, 1 दिन पहले पत्नी अगले दिन पति ने तोड़ दम
    • ड्यूटी से लौटते वक्त खाई में गिरी पटवारी की कार…मौत
    • किराए के मकान में एक ही परिवार के 3 मूक-बधिर लोगों की बेरहमी से हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»Blog»बाबा सिद्दीकी मर्डर-लॉरेंस के भाई से संपर्क में थे आरोपी:हत्या से पहले प्रैक्टिस की, रायगढ़ के जंगल में एक पेड़ पर 5-10 फायर किए थे
    Blog

    बाबा सिद्दीकी मर्डर-लॉरेंस के भाई से संपर्क में थे आरोपी:हत्या से पहले प्रैक्टिस की, रायगढ़ के जंगल में एक पेड़ पर 5-10 फायर किए थे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटरों ने उन पर हमला करने से पहले कम से कम पांच बार शूटिंग की प्रैक्टिस की थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि शूटरों ने करजत-खोपोली रोड के पास एक जंगल में निशानेबाजी का अभ्यास भी किया था।

    पुलिस के मुताबिक,  शूटरों ने बाबा सिद्दीकी को निशाना बनाने से पहले रायगढ़ जिले में एक झरने के पास पेड़ पर गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी। आरोपियों ने प्रैक्टिस के दौरान पेड़ पर पांच से दस गोलियां चलाईं। ये प्रैक्टिस शूटर्स ने इस साल सितंबर में की थी।

    12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग ने बाबा के मर्डर का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बताया था। 20 अक्टूबर को सलमान को भी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई।

    इस बीच, मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि 3 संदिग्ध शूटरों ने मर्डर से पहले लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई से बात की थी। ये बात स्नैपचैट के जरिए की गई थी। अनमोल आरोपियों से अमेरिका और कनाडा से कॉन्टैक्ट में था। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन जब्त किए गए थे।

    इससे पहले मुंबई पुलिस ने घटना के समय बाबा सिद्दीकी के साथ मौजूद पुलिस सिक्योरिटी गार्ड श्याम सोनावणे को सस्पेंड कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सिद्दीकी पर गोली चलाने वाले हमलावरों के खिलाफ सिपाही सोनावणे ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस इस एंगल की जांच कर रही है।

     मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी राम कनौजिया ने पूछताछ के दौरान बताया कि सबसे पहले उसे ही NCP नेता की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था और उसने इसके लिए एक करोड़ रुपए मांगे थे।

    पुलिस ने कहा कि इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों में से एक के फोन में बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान सिद्दीकी की एक तस्वीर मिली थी, जिसे आरोपी को स्नैपचैट के जरिए उनके हैंडलर ने भेजा था।

    पुलिस ने नवी मुंबई इलाके से आरोपी भगवंत सिंह को पकड़ा है।

    मुंबई पुलिस ने 20 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 10वें आरोपी को गिरफ्तार किया। नवी मुंबई इलाके से आरोपी भगवंत सिंह को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि भगवंत सिंह एक आरोपी के साथ हथियार लेकर उदयपुर से मुंबई गया था। वह शुरू से ही शूटर्स और साजिशकर्ताओं के संपर्क में था।

    मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की 15 टीमें अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही हैं। 19 अक्टूबर को पांच आरोपियों को पकड़ा गया था। पुलिस ने डोंबिवली से नितिन सप्रे, पनवेल से रामफुल चंद कनौजिया, संभाजी किशोर पारधी, प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे और चेतन पारधी को अंबरनाथ से गिरफ्तार किया था।

    ये सभी लोग मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर के संपर्क में थे। ये दोनों अभी फरार हैं। कोर्ट ने सभी को 25 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा

    July 26, 2026

    CJP प्रोटेस्ट के बीच निर्मला सीतारमण का बयान, कहा- “दोषियों को पहले ही कर लिया है गिरफ्तार, अब जल्द सजा दिलाई जाएगी”

    July 23, 2026

    विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.