स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में रोज दर्शकों को एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता रहता है. कहानी हर हफ्ते एक नया मोड लेती है. इस हफ्ते भी अनुपमा की कहानी ने एक नया और रोचक मोड लिया है. आजतक की टीम सीरियल के सेट पर पहुंची जहां इस बार सभी बच्चों को आपस में भिड़ाने का तय किया गया है. दरअसल, शो में एक टैलेंट कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे शाह परिवार के बच्चे हिस्सा लेंगे. शो में अनुपमा और अनुज की बेटी राही भी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेती है जिसके लिए वो अनुपमा के पास उसका आशीर्वाद लेने पहुंचती है. लेकिन जैसा राही ने सोचा होता है वैसा हो नहीं पाता.
सीरियल में राही अनुपमा के पास उसका आशीर्वाद लेने आती है, लेकिन अनुपमा उसके साथ सभी बच्चों को एक ही साथ आशीर्वाद दे देती है जिसे देखकर राही उससे नाराज हो जाती है. राही इतनी नाराज हो जाती है कि वो इस कॉम्पिटिशन को जीतने के लिए घर के सभी बड़ों में एक बहस छेड़ देती है. सभी अपने बच्चों की जीत को डिफेंड करते नजर आते हैं. ऐसे में वहां मौजूद बा ये सब देखकर परेशान हो जाती है. फिर क्या होता है, राही सभी के बीच बहस छिड़वाकर वहां से मजे लेकर निकल जाती है जिसे देख अनुपमा भी गुस्से में आ जाती है और सोच लेती है कि कोई भी बच्चा इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा नहीं लेगा.
इसके बाद, घर के बड़े भी कहां पीछे रहने वाले थे. अनुपमा की बेटी पाखी ने भी अपनी मां को सुना डाला, लेकिन अनुपमा भी कहां पीछे रहने वालों में से है. उसने भी अपनी बेटी को वापसी जवाब दिया और उसको शांत कर दिया. लेकिन पाखी और बाकी बड़े लोगों ने तय कर लिया है कि उनके बच्चे इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेकर ही रहेंगे. इस सबसे परेशान होकर अनुपमा राही को समझाती है लेकिन वो नहीं समझती. अब देखना होगा कि क्या अनुपमा की समझाई हुई बात राही समझ पाएगी या ये कॉम्पिटिशन से सीरियल में एक नया बवाल खड़ा होगा. (aajtak.in)
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

