महासमुंद 17 नवम्बर 2024। बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई। ग्राम बोइरगांव, तहसील कोमाखान निवासी टियन साहू के घर से बिना दस्तावेजों के लगभग 300 कट्टा धान जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टियन साहू द्वारा बड़ी मात्रा में धान का अवैध भंडारण किया गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने जांच की, जिसमें धान भंडारण के वैध दस्तावेज न मिलने पर इसे जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त, कोमाखान शराब दुकान के पास स्थित एक गोदाम की भी जांच की गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में धान पाया गया, लेकिन मालिक की अनुपस्थिति के कारण गोदाम को सील कर दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि अवैध धान भंडारण और अन्य अनियमित गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

