हैदराबाद 05 दिसम्बर 2024। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ की स्क्रीनिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ। बुधवार (4 दिसंबर ) की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर में आयोजित ‘पुष्पा-2’ फिल्म स्क्रीनिंग में भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब थिएटर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। अल्लू अर्जुन के फैंस उन्हें देखने के लिए बेकाबू हो गए। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया।
अल्लू अर्जुन से मिलने की चाह में बेकाबू हुई भीड़
थिएटर के बाहर आरटीसी एक्स रोड्स पर भारी संख्या में फैंस जमा हुए थे। सभी अल्लू अर्जुन से मिलने की कोशिश में थिएटर के पास धक्का-मुक्की करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर कई लोग जमीन पर गिर गए और घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस की तैयारी में कमी से हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का एक बड़ा कारण सिक्योरिटी में कमी भी थी। स्क्रीनिंग के दौरान अल्लू अर्जुन समय पर नहीं पहुंचे, जिससे फैंस की भीड़ बढ़ती चली गई। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या उतनी नहीं थी, जितनी जरूरत थी। जैसे ही अल्लू अर्जुन पहुंचे, फैंस नियंत्रण से बाहर हो गए। कई वीडियो में फैंस को बेहोश होते और पुलिस को उन्हें संभालते देखा गया।
फैंस ने हादसे पर नाराजगी जाहिर की
फैंस और फिल्म प्रेमियों ने इस हादसे पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि बेहतर इंतजाम होते तो यह घटना टाली जा सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे ने फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि इससे पहले पुष्पा-2 फिल्म की स्क्रीनिंग पटना के गांधी मैदान में हुई थी। वहां भी बड़ी संख्या में फैंस अभिनेता को देखने पहुंचे थे।
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

