जांजगीर। जिले के युवक स्वयं केशरवानी का चयन थलसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। वे मूलत: नवागढ़ के रहने वाले हैं। वे भारतीय सेना जॉइन कर देश सेवा करना चाहते थे। स्वयं केशरवानी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर नवागढ़ में ली।
इसे बाद कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल अंबिकापुर में की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए प्रवेश परीक्षा पास की। उनका चयन पुणे के सैन्य अकादमी के लिए हुआ। उन्होंने वहां तीन साल शिक्षा लेने के बाद आईएमए देहरादून में एक वर्ष की शिक्षा प्राप्त कर पासआउट हो गए हैं। उनका चयन लेफ्टिनेंट के पद पर किया गया। वे रूपेश केशरवानी व रेखा केशरवानी के बेटे व सृजल केशरवानी के भाई हैं।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

