दुर्ग। जिले के भिलाई सेक्टर-2 स्थित स्कूल में छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज का आज पारिवारिक मिलन समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि समाज की एकता एवं समाज को मजबूत बनाने के लिए युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन से समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां एक-दूसरे से परिचित होते हैं और रिश्ता शीघ्र तय होने में समाज का सहयोग प्राप्त होता है। उन्होंने समाज की मांग पर छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज के लिए भवन निर्माण हेतु शासन की ओर से 20 लाख रुपए की घोषणा की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन के लिए समाज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज की एकता बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इस दौरान नगर पालिक निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, रिसाली नगर पालिका की महापौर शशि सिन्हा और समाज के अध्यक्ष सहित समाज के पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे।
Trending
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
- साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार

