नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को ‘एक्ट्रेस ऑफ द ईयर 2024’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में नई दिल्ली में हुए न्यूज़मेकर्स अवॉर्ड्स के दौरान यामी गौतम धर को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया है। स्टेज पर स्मृति ने यामी के शानदार सफर की तारीफ की है।
स्मृति ईरानी ने यामी गौतम धर की तारीफ करते हुए कहा, अक्सर अभिनेताओं के बारे में कहा जाता है कि उनकी कला और मेहनत उनके प्रदर्शन में झलकती है, जो किसी दिखावे या ग्लैमर से कहीं ज्यादा खास होती है।
जब मैं यामी जैसी पब्लिक पर्सनालिटी को देखती हूं, जो अपने काम में ग्लैमर और गहराई के साथ-साथ कुछ मायने रखने वाली चीजें भी जोड़ती हैं, तो लगता है कि ये वाकई एक अच्छा साल रहा है। और जब हम दोनों इस स्टेज पर साथ खड़े होते हैं, तो वो पल और भी खास बन जाता है। यामी को इस साल की फिल्म आर्टिकल 370 में उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

