गरियाबंद। धर्म नगरी राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी तक राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला में प्रतिदिन लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। मेला के पाँचवे दिन रविवार होने के कारण कुंभ मेला के नवीन मेला मैदान में लगे मीना बाजार में भी लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। मीना बाजार में घरेलू जरूरत के सामानों के स्टॉलों के साथ मनोरंजन के भरपूर साधन है। यहां खासकर युवक-युवितयों, महिलाओं की भीड़ ज्यादा देखने को मिली। मेले में खरीदारी के साथ-साथ लोगों ने झूले जिसमें स्क्रीन टावर, सुनामी, हथौड़ा, जलपरी, इंटरनेशनल एसी फिश टनल, रोबोटिक एनिमल शो, जाईंट फ्रीसबी, ब्रेकडांस, टोरा-टोरा, आकाश झूला, मौत-कुआं जैसे अनेक मनोरंजन के साधनों का भी लुत्फ उठाया।
मीना बाजार में युवतियां, महिलाओं के लिए सौन्दर्य की सामग्री बिक रही है, जिसमें कॉस्मेटिक, चूड़ी, कंगन, बिंदी, हार, झुमके, पायल की खरीददारी कर रही है। वहीं आइसक्रीम, भेल, गुपचुप, चाउमिन, मोमोज, पकौड़े का भी जमकर आनंद उठाया। मीना बाजार में एनीमेशन झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। राजिम में चारों तरफ खुशियों का मेला लगा हुआ है जिसमें चारों दिशाओं से लोग पहुँच रहे है।
नवीन मेला मैदान में लगा फूड जोन
मेला क्षेत्र में सैकड़ों दुकानें भी बनाई गई हैं। जिसमें खान-पान के लिए अलग से फूड जोन बनाया गया है। जहां विभिन्न प्रकार के व्यंजन, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन ठेठरी, खुर्मी, नमकीन, चीला, फरा, पकौड़ा, अरसा आदि गढ़ कलेवा में मिल रहा है, जहां लोग बड़े चाव से इसका स्वाद ले रहे हैं। इसके अलावा श्रृंगार सामग्री, खेल सामग्री और तरह-तरह के घरेलू जरूरत के समानों के स्टॉलों पर अच्छी भीड़ जुट रही है। लोगों ने मसाला, कास्मेटिक, रेडीमेड कपड़े, खिलौने सहित रोजमर्रा की सभी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की।
Trending
- निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
- मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
- चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
- ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
- कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा

