Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर-मंत्रिपरिषद की बैठक 05 अगस्त को
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    • ​महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र
    • सफलता की कहानी-तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू
    • पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»CG Accident News: ड्यूटी जाते वक्त सिपाही की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
    कोरबा

    CG Accident News: ड्यूटी जाते वक्त सिपाही की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    ड्यूटी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    CG Accident News: ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ड्यूटी के लिए निकले एक सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र कंवर के रूप में हुई, जो कटघोरा क्षेत्र का रहने वाला था। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार देर रात हुआ।

    भूपेंद्र कंवर, जो कोरबा पुलिस में कार्यरत थे, बाइक से कटघोरा के जवाली मार्ग होते हुए दीपका जा रहे थे। इसी दौरान बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के जवाली मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद उन्हें डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को बांकीमोंगरा के मर्च्यूरी में रखा गया था, जहां शनिवार सुबह कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

    इस हादसे का अब तक कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे घर में मातम पसरा हुआ है। आसपास के लोग भूपेंद्र के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

    वहीं, पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच जारी है और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कोरबा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं ने राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना,जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त…

    July 21, 2026

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 181 लाख की सड़क ने विकास को दी रफ्तार

    July 2, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की पहल से गौरीबाई को मिला अंत्योदय राशन कार्ड, शासकीय योजनाओं का रास्ता हुआ आसान

    June 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.