Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IML 2025: सेमीफाइनल की चारों टीमें फाइनल, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का सफर खत्म
    खेल

    IML 2025: सेमीफाइनल की चारों टीमें फाइनल, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का सफर खत्म

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सेमीफाइनल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लेंडल सिमंस और रवि रामपॉल के दम पर वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में, इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका की उम्मीदें खत्म

    इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज मास्टर्स ने जगह बना ली है। लेंडल सिमंस के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन और रवि रामपॉल की घातक गेंदबाजी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही टूर्नामेंट की अंतिम चार टीमें तय हो गई हैं, जबकि इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका मास्टर्स सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

    सिमंस का दमदार शतक, रामपॉल की घातक गेंदबाजी
    वेस्टइंडीज मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें लेंडल सिमंस की 59 गेंदों में 13 चौकों और 5 छक्कों की मदद से खेली गई ताबड़तोड़ 108 रनों की पारी शामिल रही। कप्तान ब्रायन लारा ने 34 गेंदों पर 29 रन बनाए, जबकि चैडविक वाल्टन ने नाबाद 38 रन जोड़े। जवाब में साउथ अफ्रीका मास्टर्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन ही बना सका और 29 रनों से हार गया। साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान जैक कैलिस ने 45 रन बनाए, जबकि रिचर्ड लेवी ने 44 और जैक्स रुडोल्फ ने 39 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए रवि रामपॉल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

    𝑶𝒏 𝒕𝒐 𝒕𝒉𝒆 𝑵𝒆𝒙𝒕! ⏩

    A commanding 29-run win for #WestIndiesMasters over #SouthAfricaMasters secures their 𝑺𝒆𝒎𝒊-𝑭𝒊𝒏𝒂𝒍 𝒃𝒆𝒓𝒕𝒉! 🎟️#IMLT20 #TheBaapsOfCricket #IMLonJioHotstar #IMLonCineplex pic.twitter.com/ftpviT72Sy

    — INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE (@imlt20official) March 11, 2025


    IML 2025 के चारों सेमीफाइनलिस्ट तय
    वेस्टइंडीज की इस जीत के साथ ही IML 2025 के सेमीफाइनल की सभी टीमें तय हो गई हैं। इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके थे, जबकि अब वेस्टइंडीज मास्टर्स और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने भी नॉकआउट दौर का टिकट पक्का कर लिया है। हालांकि, सेमीफाइनल के शेड्यूल की स्थिति ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले आखिरी लीग मैच के बाद ही स्पष्ट होगी।

    ऑस्ट्रेलिया के पास तीसरे स्थान पर पहुंचने का मौका
    पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका और इंडिया मास्टर्स 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका का नेट रन रेट इंडिया से बेहतर है। वेस्टइंडीज 6 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के 4 पॉइंट्स हैं और उसका एक मैच बाकी है। अगर ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला जीत लेता है, तो वह वेस्टइंडीज को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    चेन्नई में तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम से जुड़े हर्षित राणा

    June 19, 2026

    वर्ल्ड कप के दूसरे ही मैच में भारत को लगा ‘बड़ा झटका’, अचानक मैदान से बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी

    June 18, 2026

    FIFA 2026 : बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त, आत्मघाती गोल से बेल्जियम की हुई वापसी

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.