Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»विदेशी फंडिंग से मतांतरण पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, गृहमंत्री बोले- जांच जारी
    छत्तीसगढ़

    विदेशी फंडिंग से मतांतरण पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, गृहमंत्री बोले- जांच जारी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    गृहमंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विदेशी फंडिंग से मतांतरण पर सदन में हंगामा, गृहमंत्री बोले- लाएंगे सख्त कानून

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग के दुरुपयोग और मतांतरण के मुद्दे पर सोमवार को विधानसभा में जमकर बहस हुई। कुरूद के भाजपा विधायक अजय चंद्राकर समेत कई विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि चंगाई सभाओं की आड़ में एनजीओ के माध्यम से विदेशी फंड का इस्तेमाल कर मतांतरण कराया जा रहा है।

    विदेशी फंडिंग पर कड़ी निगरानी

    गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन को आश्वस्त किया कि मतांतरण को रोकने के लिए सरकार देश का सबसे सख्त कानून लाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में 153 एनजीओ विदेशी फंडिंग प्राप्त कर रहे हैं और उनकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। इस साल अब तक चार मामलों में अपराध दर्ज किए गए हैं।

    विधायक चंद्राकर ने पूछा कि क्या विदेशी फंडिंग की जांच के लिए कोई स्पष्ट प्रणाली है? इस पर गृहमंत्री ने कहा कि संस्थाओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    ऑडिट की होगी सख्त जांच

    मिशनरियों से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों को हर साल 200 से 300 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाता है, लेकिन इनका ऑडिट नहीं हो रहा। इस पर गृहमंत्री ने कहा कि अब सभी संस्थानों के फंडिंग स्रोतों की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ी तो कड़ी कार्रवाई होगी।

    84 संस्थाओं की फंडिंग रोकी गई

    गृहमंत्री ने बताया कि राज्य में 364 संस्थाएं थीं, जिनमें से जांच के बाद 84 की फंडिंग रोक दी गई और 127 की वैधता समाप्त कर दी गई। फिलहाल 153 संस्थाएं विदेशी फंडिंग प्राप्त कर रही हैं, जिनकी कड़ी जांच की जा रही है।

    मतांतरण को लेकर विधायकों की चिंता

    जशपुर की भाजपा विधायक रायमुनी भगत ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में एक 80 वर्षीय वृद्धा अपने बेटे का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करना चाहती थी, लेकिन गांव में ईसाई बहुलता होने के कारण उसे ईसाई परंपरा से ही अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर किया गया।

    रायपुर-पश्चिम के भाजपा विधायक राजेश मूणत ने राजधानी में पिछले 15 दिनों में दो मतांतरण मामलों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि हिंदू समाज को किसी भी धार्मिक आयोजन की अनुमति लेनी पड़ती है, तो क्या अन्य समुदायों के ऐसे आयोजनों की सूचना दी जाती है? इस पर गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के ऐसे आयोजन संभव नहीं हैं और यदि ऐसा हो रहा है, तो कार्रवाई की जाएगी।

    बेलतरा के भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने आरोप लगाया कि जोशवा प्रोजेक्ट के नाम पर बिलासपुर में मतांतरण कराया जा रहा है और पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वेबसाइटों के माध्यम से खुलेआम मतांतरण का प्रचार किया जा रहा है, जिसे तत्काल रोकने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.